फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   famous Indian playback singer and actress Sulakshana Pandit Passed Away

दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Thu, 06 Nov 2025 09:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

Sulakshana Pandit Death: इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित नहीं रहीं। 71 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है।

विज्ञापन
famous Indian playback singer and actress Sulakshana Pandit Passed Away
सुलक्षणा पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मखमली आवाज की मलिका सुलक्षणा पंडित हमारे बीच नहीं रहीं। 71 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमर उजाला से बातचीत में सुलक्षणा के भाई व म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने उनके निधन की दुखद सूचना की पुष्टि की। सुलक्षणा पंडित मशहूर गायिका होने के साथ-साथ अभिनेत्री भी थीं। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में अपनी अदाकारी से दिल जीता।

विज्ञापन


निधन की वजह नहीं आई सामने
सुलक्षणा पंडित ने नानावती अस्पताल में आज गुरुवार 06 नवंबर को आखिरी सांस ली। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है। सुलक्षणा पंडित, 70 और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और गायिका थीं। अपनी खूबसूरती और सुरीली आवाज के लिए भी वह इंडस्ट्री में खूब लोकप्रिय रहीं। सुलक्षणा पंडित ने इसी साल जुलाई में अपना 71वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक संगीतमय परिवार में हुआ। संगीत की प्रतिभा उन्हें विरासत में मिली थी।

विज्ञापन

famous Indian playback singer and actress Sulakshana Pandit Passed Away
सुलक्षणा पंडित - फोटो : X

'उलझन' से शुरू हुआ सफर
सुलक्षणा के पिता प्रताप नारायण पंडित एक कुशल शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा पंडित जसराज मशहूर शास्त्रीय गायक थे। संगीत का हुनर सुलक्षणा को विरासत में मिला। उन्होंने मात्र 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म 'उलझन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनके साथ संजीव कुमार थे। 

बड़े-बड़े सितारों के साथ किया काम
'उलझन' फिल्म से सुलक्षणा का अभिनय सफर शुरू हुआ। उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'हेरा फेरी', 'अपनापन', 'खानदान', और 'वक्त की दीवार' शामिल हैं।

सुरीली आवाज से दिलों में बनाई जगह
सुलक्षणा न केवल अभिनेत्री थीं, बल्कि एक बेहतरीन गायिका भी थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों में कई गाने गाए, जो बहुत लोकप्रिय हुए। 1967 में फिल्म 'तकदीर' में लता मंगेशकर के साथ उनका गाना 'सात समंदर पार से' खूब पसंद किया जाता है। जब वह संकल्प के सेट पर थीं, तो लता जी सेट पर उनसे मिलने आई थीं। लता जी ने सुलक्षणा की गायकी की तारीफ की और कहा, 'तुम्हारी आवाज में जादू है'। 1976 में फिल्म 'संकल्प' के गाने 'तू ही सागर तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। उनके कई हिट गाने जैसे 'मौसम मौसम लवली मौसम' (थोड़ी सी बेवफाई) और 'बेकरार दिल' (दूर का राही) आज भी लोगों को पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed