फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is faissal khan who alleges brother aamir khan and family of giving drugs

Faissal Khan: कौन हैं फैसल खान, कैसा रहा करियर; भाई आमिर पर अब तक क्या-क्या आरोप लगाए?

Tue, 19 Aug 2025 12:34 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:34 AM IST
सार

Faissal Khan Alleges Aamir Khan: आमिर खान के भाई फैसल ने एक बार फिर अपने परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं फैसल और अब तक उनका करियर कैसा रहा।

विज्ञापन
who is faissal khan who alleges brother aamir khan and family of giving drugs
फैसल खान - फोटो : एक्स

विस्तार

मोहम्मद फैसल हुसैन खान, जिन्हें हम फैसल खान के नाम से जानते हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के छोटे भाई फैसल का जीवन फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों और पारिवारिक झगड़ों को लेकर चर्चा में रहा है। अभिनय की दुनिया में वो जितना कामयाब नहीं हो सके, उतना ही ज्यादा उन्होंने अपने निजी जीवन में उतार-चढ़ाव देखे।
विज्ञापन


बचपन से बॉलीवुड तक का सफर
3 अगस्त 1966 को मुंबई में जन्मे फैसल खान हिंदी सिनेमा के एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। उनके पिता ताहिर हुसैन फिल्म निर्माता थे, जबकि उनके चाचा नासिर हुसैन एक नामी निर्देशक थे। उन्होंने बचपन में 1969 की फिल्म 'प्यार का मौसम' में शशि कपूर के बचपन का किरदार निभाकर अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
विज्ञापन




1988 में भाई आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में खलनायक के रूप में एक छोटी भूमिका से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद मदहोश (1994) में पहली बार मुख्य भूमिका मिली, लेकिन फिल्म असफल रही। 2000 में आई मेला में आमिर के साथ काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, पर फैसल के अभिनय की सराहना हुई। इसके बाद उनका करियर धीमे-धीमे ढलता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: आमिर खान के निजी जीवन पर भाई फैसल हमलावर, कई साल पुराने कथित अफेयर पर बड़ा दावा; जानिए पूरा मामला

बी-ग्रेड फिल्मों में भी आजमाया हाथ
मुख्यधारा की फिल्मों में काम न मिलने के बाद फैसल बी-ग्रेड फिल्मों की ओर मुड़ गए, लेकिन वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने 'चांद बुझ गया', 'काबू', 'राज बस्ती', 'चिनार दास्तान-ए-इश्क' जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी सीरियल आंधी में भी नजर आए। फिर एक लंबा ब्रेक लिया और 2021 में फिल्म 'फैक्ट्री' से निर्देशक और गायक के रूप में वापसी की।



व्यक्तिगत जीवन और विवादों की कहानी
फैसल खान का निजी जीवन लगातार विवादों में घिरा रहा। 2007 में वो अचानक दो दिन के लिए लापता हो गए थे। जब वो मिले, तब उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाए कि उनके भाई आमिर खान ने उन्हें जबरन घर में बंद कर रखा था, यह कहकर कि वो मानसिक रूप से बीमार हैं। मामला कोर्ट तक पहुंचा और आखिरकार उनकी कस्टडी उनके पिता ताहिर हुसैन को सौंप दी गई। 


‘कॉफी विद करण’ में आमिर ने कबूला
आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर साल 2005 की स्टारडस्ट रिपोर्ट में कहा गया था कि आमिर का ब्रिटिश पत्रकार जेसिका से अफेयर रहा और यहां तक कि उनका एक बच्चा भी है। जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आमिर खान ने खुद स्वीकार किया कि वो रिलेशनशिप में धोखा दे चुके हैं और एक समय में दो लोगों को डेट कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने जेसिका या उनके बच्चे पर कोई बात नहीं की, लेकिन फैसल के दावों को लेकर लोगों में जिज्ञासा जरूर बढ़ गई।



परिवार पर फिर लगाए गंभीर आरोप
अब वर्षों के बाद फैसल ने परिवार पर और भी गंभीर आरोप लगाए। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोग खुद कई बार शादी और तलाक के दौर से गुजरे हैं, लेकिन वो खुद पर निर्णय लेने की आजादी नहीं पाते। उन्होंने खुलकर दावा किया कि आमिर खान का ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स के साथ अफेयर था और उनका एक नाजायज बच्चा भी है। इसके अलावा फैसल ने ये भी दावा किया उनका परिवार उन्हें मानसिक तौर पर बीमार साबित करना चाहता था और उन्हें जबरन ड्रग्स भी दिए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed