फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is Aditi Budhathoki: Know about nepali actress whose interview trapped Cricketer Suresh Raina

Aditi Budhathoki: कौन हैं एंकर अदिति जिनके सवालों में फंसे क्रिकेटर सुरेश रैना? नेपाल से जुड़ा है खास कनेक्शन

Sun, 03 Aug 2025 06:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 03 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

Who is Aditi Budhathoki: एंकर अदिति बुधाथोकी सुर्खियों मे हैं। दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे क्रिकेटर सुरेश रैना से सवाल कर रही हैं। अदिति के एक सवाल का सुरेश रैना ने गलत जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Who is Aditi Budhathoki: Know about nepali actress whose interview trapped Cricketer Suresh Raina
अदिति बुधाथोकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditi_budhathoki

विस्तार

सुरेश रैना हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में खेलते नजर आए। इस दौरान अदिति अदिति बुधाथोकी के साथ उनका एक इंटरव्यू जमकर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में अदिति ने रैना से कुछ सवाल किए, जिनमें से एक सवाल में रैना उलझ गए और गलत जवाब दे दिया। कौन हैं अदिति बुधाथोकी? जानिए

विज्ञापन

Who is Aditi Budhathoki: Know about nepali actress whose interview trapped Cricketer Suresh Raina
अदिति बुधाथोकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditi_budhathoki

नेपाल की अभिनेत्री हैं अदिति बुधाथोकी
अदिति बुधाथोकी नेपाल की चर्चित मॉडल और एंकर हैं। इसके अलावा वे पंजाबी और हिंदी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। अदित का जन्म 28 जून 1995 को काठमांटू में हुआ। अदिति बेशक नेपाल से ताल्लुक रखती हैं, मगर वे मुंबई में रहती हैं। अदिति ने साल 2018 में नेपाली फिल्म 'कृ' से फिल्मी करियर शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Aditi Budhathoki: Know about nepali actress whose interview trapped Cricketer Suresh Raina
अदिति बुधाथोकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditi_budhathoki

सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग
साल 2022 में अदिति ने नेपाली ड्रामा फिल्म 'बाबरी' में काम किया। इसके अलावा 2022 में वे 'परांदा' म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। फिलहाल एंकरिंग में हाथ आजमा रहीं अदिति ने पंजाबी म्यूजिक वीडियो में मिलिंद गाबा के साथ काम किया है। अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 29 लाख लोग फॉलो करते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi B (@aditi_budhathoki)


विज्ञापन

Who is Aditi Budhathoki: Know about nepali actress whose interview trapped Cricketer Suresh Raina
अदिति बुधाथोकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditi_budhathoki

क्रिकेट पर बनी फिल्म का नाम बताया गलत
अदिति और सुरैश रैना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अदिति को रैना से सवाल करते देखा जा सकता है। उन्होंने सुरेश रैना से पूछा क्रिकेट का किंग कौन है? इस पर उन्होंने विराट कोहली बताया। फिर स्पीड की बात की तो रैना ने ब्रेट ली का नाम लिया। सवालों की इसी कड़ी में अदिति ने सुरेश रैना से क्रिकेट पर बनी तीन फिल्मों के नाम पूछे। इस पर उन्होंने 'एमएस धोनी', 'चक दे इंडिया' और 'लगान' का नाम लिया। बता दें कि 'चक दे इंडिया' जवाब बिल्कुल गलत है, क्योंकि यह फिल्म हॉकी पर बनी है। मगर, अदिति ने भी सुरेश रैना को नहीं टोका। गलत जवाब देने पर नेटिजन्स रैना को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed