{"_id":"57554bd64f1c1bb7209c51a0","slug":"wherever-hollywood-has-gone-it-has-destroyed-the-local-film-industry-amitabh-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड से डरते हैं अमिताभ, पढ़ें, 95 में हुई एक घटना की पूरी कहानी ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हॉलीवुड से डरते हैं अमिताभ, पढ़ें, 95 में हुई एक घटना की पूरी कहानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा से लेकर इरफान खान तक बॉलीवुड का हर स्टार हॉलीवुड का दीवाना है। ये कलाकार हर कीमत पर हॉलीवुड में काम करना चाहते हैं। फिर चाहे रोल छोटा ही क्यों न हो। लेकिन अमिताभ बच्चन ऐसा नहीं मानते हैं। बिगबी हॉलीवुड को सिर्फ इंटरनेशनल फेम से जोड़कर नहीं देखते हैं। वह हॉलीवुड को बड़ा खतरा मानते हैं।
बॉलीवुड के शहंशाह कहते हैं कि वे हमारे प्रतियोगी हैं। हमें उनसे लड़ना है। साल 2016 में हिंदी फिल्मों के साथ कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की। इस बारे में अमिताभ बच्चन ने कहा, 'हम जानते हैं कि हॉलीवुड बहुत ताकतवर है। यह जहां-जहां गया, वहां-वहां इसने लोकल फिल्म इंडस्ट्री को खत्म कर दिया। फिर चाहे, ब्रिटेन हो या जर्मनी, फ्रांस, स्पेन या फिर जापान, हॉलीवुड ने जहां-जहां कदम रखा, लोकल इंडस्ट्री को खा गया। अब हमारे यहां भी ऐसा हो रहा है, इसलिए हमें लड़ना होगा।'
1995 की घटना के बारे में बताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह कई बार छुट्टियां बिताने अमेरिका गए। इस दौरान उनके पास वार्नर ब्रदर्स, सोनी, फॉक्स समेत कई बड़े बैनरों के लेटर्स आया करते थे। इनमें लिखा होता था कि वे मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
बिगबी ने आगे बताया, 'जब भी मैं उनके पत्र देखता था, तो सोचता था कि ये मुझसे क्यों मिलना चाहते हैं। ये तो मुझे ठीक से जानते भी नहीं। इसके बाद मुझे मेरे एक दोस्त ने कहा कि मिलने में कोई बुराई नहीं है, तो मैं उनसे मिला। मैंने देखा कि उनके पास हमारी फिल्म इंडस्ट्री की हर छोटी-छोटी से बात की जानकारी थी। मैं हैरान था। बाद में मैंने अपने उस वकील दोस्त से पूछा- यह कैसे हो सकता है तो उन्होंने मुझसे कहा- मिस्टर बच्चन अपने देश वापस जाओ, क्योंकि अमेरिकन आ रहे हैं। अपना घर मजबूत रखो।'