फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Shah Rukh Khan mother Lateef Fatima gave son some condition for watching movie in theater for first time!

Shah Rukh Khan: जब पहली बार थिएटर में फिल्म देखने गए थे शाहरुख खान, मां ने रखी थी एक शर्त

Mon, 12 Aug 2024 08:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 12 Aug 2024 08:35 AM IST
सार

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने एक इवेंट के दौरान उस किस्से को याद किया जब उनकी मां उन्हें पहली बार थिएटर में पहली फिल्म दिखने ले गई थीं। यह फिल्म दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की थी, जिनके साथ एसआरके ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। लेकिन फिल्म दिखाने के लिए किंग खान की मां ने उनके सामने एक खास शर्त रखी थी। आखिर क्या थी वह शर्त?

विज्ञापन
When Shah Rukh Khan mother Lateef Fatima gave son some condition for watching movie in theater for first time!
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान हाल ही में स्विटजरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जहां उन्हें एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के बाद, उन्होंने दर्शकों से बातचीत की और अपने प्रशंसकों के कुछ सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान शाहरुख ने अपनी यादों के पिटारे से एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि क्या हुआ था जब उनकी मां उन्हें पहली बार थिएटर में पहली फिल्म दिखने ले गई थीं।
विज्ञापन

 

When Shah Rukh Khan mother Lateef Fatima gave son some condition for watching movie in theater for first time!
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
कैसे मिला था फिल्म देखने का पहला मौका
'डीडीएलजे', 'जवान' और 'पठान' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हर किसी के मन में एक जगह बना चुके अभिनेता शाहरुख खान को सभी पसंद करते हैं। खासतौर पर उनका सिग्नेचर पोज हर किसी का पसंदीदा पोज है। हाल ही में शाहरुख ने अतीत से जुड़ा एक किस्सा सुनाया कि कैसे उन्हें पहली बार थिएटर में फिल्म देखने का मौका मिला था। लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी मां की एक शर्त पूरी करनी पड़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

When Shah Rukh Khan mother Lateef Fatima gave son some condition for watching movie in theater for first time!
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
मां ने रखी थी एक शर्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख की मां ने उनसे एक शर्त रखी थी कि वह उन्हें सिनेमाघर में फिल्म दिखने तभी ले जाएंगी, जब उन्हें हिंदी डिक्टेशन में पूरे अंक मिलेंगे, यानी 10 में से 10। शाहरुख खान बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए इतने उत्साहित थे कि उन्होंने जी जान से हिंदी में पूरे अंक हासिल किए और वादे के मुताबिक, उनकी मां लतीफ फातिमा खान ने उन्हें पहली बार थिएटर में फिल्म दिखाई। सबसे अहम बात यह है कि शाहरुख ने जो पहली फिल्म थिएटर में देखी वह निर्देशक यश चोपड़ा की 1973 की थ्रिलर 'जोशीला' थी। शाहरुख ने फिल्म देखने के बाद अपनी मां से तुरंत कहा कि यह वह फिल्म निर्माता हैं, जिसके साथ वह अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में बनाएंगे।
विज्ञापन

When Shah Rukh Khan mother Lateef Fatima gave son some condition for watching movie in theater for first time!
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
यश और शाहरुख की जोड़ी
बता दें यश चोपड़ा के साथ शाहरुख खान ने कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'डर', 'दिल तो पागल है', 'वीर-जारा', 'जब तक है जान' जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की थी, जिसमें शाहरुख और काजोल की जोड़ी सभी के दिल में उतर गई थी। यह फिल्म आज एक कल्ट क्लासिक बन चुकी है।
 

When Shah Rukh Khan mother Lateef Fatima gave son some condition for watching movie in theater for first time!
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
दिल्ली वापस आना चाहते थे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान शाहरुख खान ने यह भी बताया कि वह जब 1990 में मुंबई आए थे तो यही सोच कर आए थे कि वह एक साल तक काम करेंगे, 1 लाख रुपये कमाएंगे, खुद के लिए एक घर खरीदेंगे और फिर वापस जाकर वैज्ञानिक या फिर मास कम्युनिकेशन जर्नलिस्ट बनेंगे। टीवी में काम करने के तुरंत बाद, वह फिल्मों में चले गए और उन्हें "छोटे-मोटे रोल मिले।" फिर एक के बाद एक चीजें होती गईं और तब से वह अपने गृहनगर दिल्ली वापस ही नहीं लौट पाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed