Welcome To The Jungle Box Office: वीकएंड पर कैसा रहा 'वेलकम टू द जंगल' का हाल? दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
Welcome To The Jungle Collection: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बीते दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन औसत कलेक्शन किया। आज दूसरे दिन इसका प्रदर्शन कैसा है? जानिए
विस्तार
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अपनी रिलीज से पहले खूब चर्चा में थी। लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाईजी की यह तीसरी फिल्म है। इसमें सितारों की पूरी पलटन है। लंबे इंतजार के बाद 26 जून को फिल्म सिनेमाघरों में सजी। पहले दिन इसने थोड़ी धीमी शुरुआत की। आज दूसरे दिन इसकी कमाई का हाल कैसा है? जानते हैं...
पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को इस फिल्म ने पेड प्रिव्यू से करीब 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
दूसरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' ने कितने कमाए?
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन शनिवार को 11.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अंतिम आंकड़े आने तक इनमें और इजाफा होने की पूरी संभावना है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 30.36 करोड़ रुपये हो चुका है।
बजट के अनुसार पहले दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और दिशा पाटनी सहित कई अन्य चर्चित सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 250 से 300 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। बजट को देखते हुए पहले दिन इसकी कमाई औसत रही। देखना होगा कि वीकएंड पर इसका जादू कितना चलता है?
कैसा था पिछली दोनों फिल्मों का हाल?
बता दें कि 'वेलकम' सीरीज की पहली फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' साल 2015 में आई। दोनों ही फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरीं और बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। पहले दोनों पार्ट का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था।