Box Office Report: 'देवरा' में अब नहीं बचा दम, 600 करोड़ क्लब तक पहुंचने में 'स्त्री 2' के भी छूट रहे पसीने
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। चलिए जानते हैं बुधवार को दोनों का कैसा प्रदर्शन रहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन के शौकीनों के पास इस वक्त सिनेमाघरों में फिल्म देखने के विकल्प कम हैं। हालांकि, यह समस्या आज भर की और समझी जा सकती है, क्योंकि कल 11 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर कई चर्चित फिल्में आ रही हैं। फिलहाल लगी फिल्मों की बात करें तो एक तरफ स्त्री 2 लगी है, जिसे करीब दो महीने पूरे होने आ रहे हैं। दूसरी फिल्म है 'देवरा'। चलिए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने कल बुधवार को कैसा प्रदर्शन किया?
हिंदी में बेअसर देवरा
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में रही। सिनेमाघरों में इसे देखने वालों की भीड़ भी खूब जुटी। हालांकि, हिंदी भाषी क्षेत्रों में यह फिल्म कुछ खास नहीं रही है। जान्हवी कपूर और सैफ अली खान जैसे बॉलीवुड सितारे होने के बावजूद फिल्म हिंदी पट्टी में बेअसर सी रही है।
कितनी हुई टोटल कमाई?
मालूम हो कि फिल्म देवरा के जरिए जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है। 'देवरा' ने मंगलवार को 12वें दिन 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, बुधवार को इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म की टोटल कमाई अब तक 257.15 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
Salman Khan On Wajid Khan: सलमान खान ने दिवंगत वाजिद खान को उनकी जयंती पर किया याद, 2020 में हुआ था निधन
600 करोड़ क्लब में शामिल होने को संघर्षरत स्त्री 2
फिल्म स्त्री 2 अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई। इसमें कोई दोराय नहीं कि यह इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनकर उभरी है। इतना ही नहीं, इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसकी रिलीज को दो महीने होने आ रहे हैं और यह 600 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए प्रयासरत है।
Ratan Tata Death: 'अलविदा दोस्त, ये दुख बर्दाश्त करना मुश्किल है', रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर टूटीं सिमी ग्रेवाल
बॉक्स ऑफिस पर आ रहीं ये फिल्में
फिल्म 'स्त्री 2' ने 55वें दिन यानी मंगलवार को 50 लाख रुपये कमाए थे, वहीं फिल्म ने कल बुधवार को 56वें दिन 45 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 596 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। कल शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 'जिगरा', 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'वेट्टैयन' जैसी फिल्में आ रही हैं, देखना दिलचस्प होगा कि इनके आगे स्त्री 2 अपनी मंजिल पा सकेगी या इसकी छुट्टी हो जाएगी।
Ratan Tata: जैसे ही मिली रतन टाटा के निधन की खबर, दिलजीत दोसांझ ने बीच में ही रोक दिया कॉन्सर्ट