फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ratan Tata Death: Simi Garewal Pens emotional Note for best friend says They its so hard to bear your loss

Ratan Tata Death: 'अलविदा दोस्त, ये दुख बर्दाश्त करना मुश्किल है', रतन टाटा के निधन से टूटीं सिमी ग्रेवाल

Thu, 10 Oct 2024 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Oct 2024 09:38 AM IST
सार

रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर हर कोई गमगीन है। बिजनेस टाइकून की करीबी दोस्त सिमी ग्रेवाल भी यह दुखद खबर सुनकर टूट गई हैं। उन्होंने एक भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Ratan Tata Death: Simi Garewal Pens emotional Note for best friend says They its so hard to bear your loss
सिमी ग्रेवाल-रतन टाटा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उम्र संबंधी तकलीफों के चलते 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर देशभर में लोग गमगीन हैं। बॉलीवुड के सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बिजनेस टाइकून के निधन की खबर सुनकर सिमी ग्रेवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सिमी ग्रेवाल और रतन टाटा काफी करीबी दोस्त रहे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अफेयर के भी दावे किए गए। रतन टाटा के दुनिया से चले जाने पर सिमी गमगीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए बेहद भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन

Salman Khan On Wajid Khan: सलमान खान ने दिवंगत वाजिद खान को उनकी जयंती पर किया याद, 2020 में हुआ था निधन

विज्ञापन

दोस्त को कहा अलविदा
सिमी ग्रेवाल ने अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'वे कह रहे हैं कि तुम चले गए...., तुम्हारे जाने का दुख बर्दाश्त कर पाना मुश्किल है। बहुत मुश्किल, अलविदा मेरे दोस्त'।
 

दोनों की लव लाइफ की रही चर्चा
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल कभी एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों की लव लाइफ के चर्चे रहे। एक इंटरव्यू में सिमी ने रतन टाटा को लेकर कहा था, 'वे एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी ज्यादा बढ़िया है और वो काफी विनम्र हैं'। हालांकि, दोनों का रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ा, इसकी जानकारी नहीं है। 



Radhika Madan: इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के साथ होता है भेदभाव, राधिका मदान ने कलाकारों को लेकर कही ऐसी बात

 

विज्ञापन

टाटा समूह को पहुंचाया नई ऊंचाईयों पर
रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा को 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था और उन्होंने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed