फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   zee5 film Phone a Friend alleged copying from Hollywood movie Jexi

जी5 की इस सीरीज को लेकर मचा सोशल मीडिया पर हंगामा, हॉलीवुड की फिल्म से कॉपी करने के लगे आरोप

Thu, 09 Apr 2020 10:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 09 Apr 2020 10:04 PM IST
सार

  • अब तक हिंदी सिनेमा ही था जिसपर हॉलीवुड फिल्मों की कहानियां बिना अधिकार खरीदे हिंदी में बना लेने का आरोप लगता रहा है
  • अब ये रंग ओटीटी पर भी चढ़ता नजर आ रहा है
  • जी5 के यूट्यूब चैनल पर रिलीज ट्रेलर में दिखाया गया है

विज्ञापन
zee5 film Phone a Friend alleged copying from Hollywood movie Jexi
Phone a Friend, Jexi - फोटो : amar ujala mumbai

विस्तार

भारत के देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 को शुरू हुए अभी सिर्फ दो साल ही बीते हैं और इतनी जल्दी ही इस पर मौजूद सामग्री पर दूसरों की कॉपी करने के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। अब तक हिंदी सिनेमा ही था जिसपर हॉलीवुड फिल्मों की कहानियां बिना अधिकार खरीदे हिंदी में बना लेने का आरोप लगता रहा है। लेकिन अब ये रंग ओटीटी पर भी चढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को रिलीज हुई जी5 की वेब सीरीज ‘फोन ए फ्रेंड’ को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोगों का कहना है कि जी5 की ये सीरीज पिछले साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘जेक्सी’ की कॉपी है।

विज्ञापन

zee5 film Phone a Friend alleged copying from Hollywood movie Jexi
Phone a Friend - फोटो : amar ujala mumbai

जी5 के यूट्यूब चैनल पर रिलीज ट्रेलर में दिखाया गया है कि ‘फोन ए फ्रेंड’ में एक अकेला लड़का है जिसे एक प्रेमिका की तलाश है। इस शख्स की जिंदगी में अचानक से एक चमत्कार होता है। उसका मोबाइल अचानक से बोलना शुरू कर देता है। तभी से उसकी जिंदगी बदल जाती है, और उसे सबकुछ पाना बहुत आसान लगने लगता है। यश डेव और एलीसन पटेल के निर्देशन में बनी इस सीरीज की मुख्य भूमिका में कलाकार अखलाक खान, स्वाति कपूर और मंत्र मुग्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

zee5 film Phone a Friend alleged copying from Hollywood movie Jexi
Jexi - फोटो : amar ujala mumbai

वहीं, अगर पिछले साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘जेक्सी’ को देखें तो इसकी कहानी भी लगभग ऐसी ही है। अकेले आदमी की जिंदगी में अचानक से बहार आ जाती है जब उसका मोबाइल उसकी जिंदगी में एक दोस्त बनकर आ जाता है। आगे की कहानी भी ठीक जी5 की सीरीज की तरह ही बढ़ती है। अंतर सिर्फ इतना है कि ‘जेक्सी’ में फोन की आवाज एक लड़की ने दी है, जबकि ‘फोन ए फ्रेंड’ में ये आवाज एक लड़के ने दी है। लॉयंसगेट बैनर की फिल्म जेक्सी में एडम डिवाइन, अलेजेंड्रा शिप और रोज बर्न ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

zee5 film Phone a Friend alleged copying from Hollywood movie Jexi
Jexi - फोटो : amar ujala mumbai

‘फोन ए फ्रेंड’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने यूट्यूब पर ही कमेंट करना शुरू कर दिया। जोएब खान नाम के एक दर्शक ने लिखा, ‘ये हॉलीवुड फिल्म जेक्सी की कॉपी है। अंतर सिर्फ इतना है कि इसमें फोन की आवाज लड़के की है, और उसमें (जेक्सी) ये आवाज लड़की ने दी है।' एक और यूजर रौनक पी ने लिखा, ‘जेक्सी फिल्म की कॉपी लग रही है। तुम लोग और कर भी क्या सकते हो?’ वहीं कुछ लोगों ने इसे फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ की कॉपी बताया। इस बारे में अमर उजाला ने जी5 से भी उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed