फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Kaali Kaali Ankhein Is Returning For Its Second Season Releasing on 22 november as per report

Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: 'ये काली काली आंखें 2' का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी सीरीज, प्रशंसक उत्साहित

Mon, 28 Oct 2024 03:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 28 Oct 2024 03:23 PM IST
सार

'ये काली काली आंखें' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। नेटफ्लिक्स ने बहुप्रतीक्षित सीरीज ये काली काली आंखें के दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।
 

विज्ञापन
Yeh Kaali Kaali Ankhein Is Returning For Its Second Season Releasing on 22 november as per report
ये काली काली आंखें - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

विस्तार

नेटफ्लिक्स की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ये काली काली आंखें' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है।आज सोमवार को रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी गई है। साथ ही एक दिलचस्प पोस्टर भी जारी किया, जिसमें ताहिर राज भसीन, आंचल सिंह और श्वेता त्रिपाठी नजर आ रही हैं। वहीं इस बार सीरीज में नए सदस्य गुरमीत चौधरी भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


कब रिलीज होगी सीरीज
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ये काली काली आंखें 2' का प्रीमियर 22 नवंबर को होगा। साइड नोट में लिखा, "कहानी में आ रहा है एक नया मोड़, नए चेहरे और कुछ पुराने राज। ये काली काली आंखें सीजन 2 इस 22 नवंबर को आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!'' घोषणा के बाद, प्रशंसकों के लगातार कमेंट आ रहे हैं। कई प्रशंसकों ने सीरीज में अभिनेताओं की वापसी के लिए अपना उत्साह जाहिर किया, तो वहीं कुछ प्रशंसकों ने इस सीरीज में गुरमीत चौधरी के जुड़ने की बात पर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।
विज्ञापन


सीरीज के कलाकार
सिद्धार्थ सेनगुप्ता निर्देशित इस दूसरे सीजन में, ताहिर राज भसीन विक्रांत सिंह चौहान के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे। वहीं आंचल सिंह पूर्वा अवस्थी और श्वेता त्रिपाठी शिखा के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा, सौरभ शुक्ला और अरुणोदय सिंह भी अपनी शानदार परफॉरमेंस देने के लिए वापस आएंगे। इस सीजन में पहले सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा उथल-पुथल और रोमांचकारी मोड़ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




सीरीज के लिए उत्साहित हैं ताहिर
नेटफ्लिक्स द्वारा ये काली काली आंखें के दूसरे सीजन की घोषणा किए जाने पर ताहिर राज भसीन ने अपनी खुशी व्यक्त की, क्योंकि यह उन्हें “अधिक प्यार और अधिक प्रशंसा पाने” का एक और मौका देता है। उन्होंने दर्शकों को “एक रोमांचक सवारी के लिए तैयार रहने” के लिए प्रोत्साहित किया और उम्मीद जताई कि वे इस थ्रिलर सीरीज का आनंद लेंगे।
Samantha Ruth Prabhu: सिटाडेल हनी बनी के बाद इस नेटफ्लिक्स सीरीज में नजर आएंगी सामंथा, जानिए रिलीज डेट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed