फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Tathastu: Amazon Prime Video Releases trailer of Zakir Khan stand up comedy show to stream from 1st december

Tathastu: जाकिर खान के स्टैड-अप कॉमेडी शो 'तथास्तु' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे आप

Tue, 29 Nov 2022 04:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 29 Nov 2022 04:37 PM IST
सार

जाकिर खान अपनी वीडियोज के चलते हर तरफ चर्चाओं में रहते हैं और उनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हैं। वही जाकिर खान अपनी कॉमेडी की एक नई पेशकश 'तथास्तु' लेकर अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Tathastu: Amazon Prime Video Releases trailer of Zakir Khan stand up comedy show to stream from 1st december
जाकिर खान - फोटो : Social media

विस्तार

आज कल के जमाने में लोगों को हंसाना बहुत ही मुश्किल काम होता जा रहा है। सभी अपनी जिंदगी में इतने मग्न और गुम रहते हैं कि हंसना कहीं भूल से गए हैं। लेकिन हमारे पास कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियन्स ऐसे हैं, जो अपने अंदाज से रोते हुए को भी हंसा दें। इन्हीं में से एक स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान हैं। जाकिर खान कॉमेडी की दुनिया का एक ऐसा नाम, जिसे कोई भी पहचानने से इंकार नहीं कर सकता।वह अपनी वीडियोज के चलते हर तरफ चर्चाओं में रहते हैं और उनकी कॉमेडी के लोग दीवाने हैं। वही जाकिर खान अपनी कॉमेडी की एक नई पेशकश 'तथास्तु' लेकर अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रहे हैं, जिसका मजेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

विज्ञापन

अमेजन प्राइम वीडियो ने आज जाकिर खान के स्पेशल स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'तथास्तु' का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसके साथ ही शो के ऑन-एयर होने की तारीख का भी खुलासा हो गया है। सामने आए वीडियो में लोगों से घिरे स्टेज पर खड़े होकर जाकिर खान अपनी रियल लाइफ कॉमेडी से सबको गुदगुदाते नजर आ रहे हैं। इस शो में जाकिर खान लोगों को अपने हल्के-फुल्के जोक्स से एक ज्वाइंट फैमिली में बड़े होना कैसा लगता है वही समझाते और बताते नजर आने वाले हैं।  
Yash: अदिति प्रभुदेवा के वेडिंग रिसेप्शन में रॉकी भाई ने पत्नी संग मारी एंट्री, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेज पर काला कुर्ता पहने जाकिर खान अपने पापा, दोस्तों से जुड़े जोक्स सुना लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं। जाकिर खान का यह कॉमेडी स्पेशल शो अमेजन प्राइम वीडियो पर 1 दिसंबर से स्ट्रीम किया जा सकेगा। 
Bigg Boss 16: नॉमिनेट हुए साजिद खान, अकड़ दिखाते हुए बोले- मैं 100 फीसदी बचूंगा

विज्ञापन

तथास्तु के बारे में बात करते हुए जाकिर खान ने कहा, 'तथास्तु विशेष रूप से मेरे दिल के बहुत करीब है। यह शो आंशिक रूप से मेरे दादाजी (खान-साहब) को समर्पित है क्योंकि मैं इस शो से उनसे सीखे गए जीवन के सबक के माध्यम से दर्शकों को बड़े होने, एक जिम्मेदार इंसान बनने की यात्रा पर ले जाने वाला हूं। मुझे यकीन है कि यह शो दर्शकों को उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ और रिफ्रेशिंग लगेगा! मैं इस के लिए उनकी प्रतिक्रिया देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
The Kashmir Files: फिल्मकार नादव लापिड के बयान के लिए इस्राइल राजदूत ने मांगी माफी, राजनयिक ने बताया शर्मनाक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed