फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   panchayat qawwali muqabala pradhanji manju-devi and banrakas kranti devi watch video

Panchayat 2: प्रधान जी-मंजू देवी और बनकारस के बीच हुआ कव्वाली का मुकाबला, फैंस बोले- 'देख रहा है न विनोद'

Mon, 08 Aug 2022 02:55 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 02:55 AM IST
सार

पंचायत के मेकर्स की तरफ से फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक मेजदार वीडियो साझा किया गया, जिसमें प्रधान जी, मंजू देवी और बनकारस, क्रांति देवी जबरदस्त कव्वाली मुकाबला करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
panchayat qawwali muqabala pradhanji manju-devi and banrakas kranti devi watch video
पंचायत कव्वाली मुकाबला - फोटो : insta

विस्तार

वेब सीरीज पंचायत के बाद इसके सीजन 2 ने भी धमाल मचा दिया था। इसके कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से हर किरदार के रूप में दर्शकों के बीच अलग ही छाप छोड़ी थी और यही वजह है कि पंचायत 2 के कलाकारों को लोग उनके असली नाम से नहीं बल्कि किरदारों के नाम से ज्यादा जानते हैं। फ्रेंडशिप के मौके पर पंचायत के मेकर्स की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें सीरीज के कलाकारों के बीच जबरदस्त कव्वाली मुकाबला देखा जा सकता है। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला
ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम की तरफ से फ्रेंडशिप डे के मौके पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पंचायत 2 के प्रधान जी और मंजू देवी के साथ बनकारस और क्रांति देवी जबरदस्त कव्वाली मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। मजाकिया अंदाज में दोनों टीमें एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा- मुकाबाला इतना मजबूत है कि हम इसे आपके साथ साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते, आओ आज इन दुश्मनों के साथ प्यार-नफरत के रिश्ते का जश्न मनाएं!

वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वीडियो में सबसे पहले मंजू देवी कहती हैं 'पापड़ सुखाने थे धूप में, यह छांव में सुखाता है, आग लगानी चाही सीने में ये बनकारस पूरे गांव में लगाता है'। इसके जवाब में तेज तर्रार क्रांति देवी कहती हैं, 'जो हरकतें हो ऐसी तो सजा कैसी होगी? जब प्रधान जी हो ऐसी तो प्रजा कैसी होगी'। इसी तरह से प्रधान जी और बनकारस भी एक दूसरे पर मजेदार तरीके से आरोप लगाते दिखे। वीडियो देखने के बाद फैंस भी खूब प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

पंचायत के कलाकारों का ये मजेदार वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- देखा रहा है न विनोद कितना मजेदार वीडियो बनाए हैं। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा-एक दम मजा आ गया। वहीं यूजर्स यह भी पूछते नजर आए कि पंचायत 3 आने वाला है?। फिलहाल आप भी देखिए वीडियो।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed