Panchayat 2: प्रधान जी-मंजू देवी और बनकारस के बीच हुआ कव्वाली का मुकाबला, फैंस बोले- 'देख रहा है न विनोद'
पंचायत के मेकर्स की तरफ से फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक मेजदार वीडियो साझा किया गया, जिसमें प्रधान जी, मंजू देवी और बनकारस, क्रांति देवी जबरदस्त कव्वाली मुकाबला करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेब सीरीज पंचायत के बाद इसके सीजन 2 ने भी धमाल मचा दिया था। इसके कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से हर किरदार के रूप में दर्शकों के बीच अलग ही छाप छोड़ी थी और यही वजह है कि पंचायत 2 के कलाकारों को लोग उनके असली नाम से नहीं बल्कि किरदारों के नाम से ज्यादा जानते हैं। फ्रेंडशिप के मौके पर पंचायत के मेकर्स की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें सीरीज के कलाकारों के बीच जबरदस्त कव्वाली मुकाबला देखा जा सकता है। वहीं फैंस भी इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला
ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम की तरफ से फ्रेंडशिप डे के मौके पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पंचायत 2 के प्रधान जी और मंजू देवी के साथ बनकारस और क्रांति देवी जबरदस्त कव्वाली मुकाबला करते नजर आ रहे हैं। मजाकिया अंदाज में दोनों टीमें एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा- मुकाबाला इतना मजबूत है कि हम इसे आपके साथ साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते, आओ आज इन दुश्मनों के साथ प्यार-नफरत के रिश्ते का जश्न मनाएं!
वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
वीडियो में सबसे पहले मंजू देवी कहती हैं 'पापड़ सुखाने थे धूप में, यह छांव में सुखाता है, आग लगानी चाही सीने में ये बनकारस पूरे गांव में लगाता है'। इसके जवाब में तेज तर्रार क्रांति देवी कहती हैं, 'जो हरकतें हो ऐसी तो सजा कैसी होगी? जब प्रधान जी हो ऐसी तो प्रजा कैसी होगी'। इसी तरह से प्रधान जी और बनकारस भी एक दूसरे पर मजेदार तरीके से आरोप लगाते दिखे। वीडियो देखने के बाद फैंस भी खूब प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।
पंचायत के कलाकारों का ये मजेदार वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- देखा रहा है न विनोद कितना मजेदार वीडियो बनाए हैं। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा-एक दम मजा आ गया। वहीं यूजर्स यह भी पूछते नजर आए कि पंचायत 3 आने वाला है?। फिलहाल आप भी देखिए वीडियो।