फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Panchayat 2 Binod and banrakas Memes Dekh Raha Hai Binod Funny Memes Goes Viral on Internet News in Hindi

Panchayat 2: लोगों को खूब पसंद आया बिनोद और बनराकस का ये सीन, सोशल मीडिया में छाए हैं इनपर बने मीम्स

Fri, 15 Jul 2022 05:57 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 15 Jul 2022 05:57 PM IST
सार

पंचायत 2 वेब सीरीज में हर मौके के लिए बनराकस और बिनोद के बीच के एक सीन को मीम बनाने के लिए चुना गया है। ये मीम्स इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Panchayat 2 Binod and banrakas Memes Dekh Raha Hai Binod Funny Memes Goes Viral on Internet News in Hindi
पंचायत 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ समय पहले रिलीज हुई वेब सीरीज पंचायत 2 लोगों द्वारा खूब पसंद की गई है। इस सीरीज के पहले और दूसरे दोनों पार्ट ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। सिर्फ इतना ही नहीं इनके डायलॉग्स भी लोगों की जुबान पर हैं। इस सीरीज में सचिव जी, प्रधान जी, विनोद, बनराकस सभी पर कुछ न कुछ मीम्स बने हैं और ये मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। खास तौर से हर मौके के लिए बनराकस और बिनोद के बीच के एक सीन को मीम बनाने के लिए चुना गया है। ये मीम्स इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

विज्ञापन




बता दें कि इससे पहले जीतेन्द्र कुमार के तमाम डायलॉग्स के मीम्स बनाए गए थे। ये भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे और लोगों की जुबान पर थे। पंचायत में बिनोद और बनराकस के बीच एक सीन था, जब बनराकस, बिनोद का ब्रेनवॉश करने की कोशिश करता है। ताकि वो सचिव जी और प्रधान जी  के खिलाफ हो जाए और गांव में चेकिंग करने आ रही डीएम साहिबा पर सचिव जी का गलत प्रभाव पड़े। इसी को लेकर अलग-अलग डायलॉग्स में तमाम मीम्स बने हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत 2 वेब सीरीज एंटरटेनमेंट की फुल डोज है। इसका हर एक किरदार, हर एपिसोड़ सबकुछ अपने आप में बेहतरीन है। पंचायत 1 कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके आखिरी एपिसोड़ में कहानी को जिस मोड़ पर छोड़ा गया था, तब से इसके दूसरे सीजन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। सुपरहिट सीरीज का दूसरा सीजन आते ही छा गया था।



विज्ञापन

अमेजन प्राइम की सीरीज में कुल 8 एपिसोड हैं। इसमें से एक भी एपिसोड ऐसा नहीं है, जिसे देखकर आप बोर हों। हर एपिसोड में पहले जैसा ही इमोशन है, जिसे आप खुद से जोड़ पाएंगे। हां एक बात और कि अगर आपने कभी गांव नहीं देखा है या कभी गांव नहीं गए हैं तो ये वेब सीरीज आपके लिए है। इसे आपको जरुर देखना चाहिए। गांव में हर छोटी-बड़ी परेशानी होने के बाद भी लोग किस तरीके खुश रहते हैं, ये भी दिखाया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed