फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Mirzapur 3 release date reports says that this season show rivalry between kaleen bhaiya and guddu pandit

Mirzapur 3: कालीन भैया या गुड्डू पंडित, कौन बनेगा 'मिर्जापुर' का बादशाह, तीसरे सीजन में खुलेंगे कई राज!

Sun, 15 Jan 2023 11:55 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 15 Jan 2023 11:55 AM IST
सार

'मिर्जापुर' की कहानी में आगे क्या होने वाला है ये हर कोई जानना चाहता है। क्या कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) अपने बेटे मुन्ना की मौत का बदला ले पाएंगे या फिर मिर्जापुर के बादशाह अब गुड्डू बन जाएंगे? कहानी को लेकर दर्शक अपने अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Mirzapur 3 release date reports says that this season show rivalry between kaleen bhaiya and guddu pandit
मिर्जापुर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मिर्जापुर' के कालीन भैया हो या गुड्डू पंडित, इस सीरीज के हर किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। रिवेंज और क्राइम ड्रामा पर आधारित इस वेब सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं और अब दर्शक बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।  पिछले सीजन क्लिफहैंगर पर खत्म हुआ, जिसने फैंस को कहानी के बीच में ही छोड़ दिया और उन्हें सोचने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, अब तीसरे सीजन की कहानी जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन


'मिर्जापुर' की कहानी में आगे क्या होने वाला है ये हर कोई जानना चाहता है। क्या कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) अपने बेटे मुन्ना की मौत का बदला ले पाएंगे या फिर मिर्जापुर के बादशाह अब गुड्डू बन जाएंगे? कहानी को लेकर दर्शक अपने अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अगर गुड्डू पंडित को जेल जाना पड़ा तो गोलू के हाथ में मिर्जापुर की कमान आ सकती है। लेकिन अब नए सीजन में क्या कुछ देखने को मिलेगा यह तो उसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के बाद मंडली को लगा एक और झटका, फिनाले से पहले ही साजिद खान ने कहा शो को अलविदा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीजन 3 के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही शो के निर्माता और अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से इसकी रिलीज डेट का एलान किया जा सकता है। वहीं, खबरें आ रही हैं कि इस बार का सीजन भी एक्शन और ड्रामे से भरपुर होगा। साथ ही मुन्ना भैया भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हालांकि वह फ्लैशबैक में ही दिखाई देंगे।
Pathaan: दुबई में बुर्ज खलीफा पर छाया 'पठान' का ट्रेलर, देख खुशी से झूम उठे शाहरुख खान के फैंस

बता दें कि 'मिर्जापुर' का सीजन 3 कालीन भैया और गुड्डू के बीच की दुश्मनी पर आधारित होगा। गोलू भी बंदूक थामे नजर आएंगी, तो कालीन भैया की पत्नी बीना (रसिका दुग्गल) का किरदार अलग अंदाज में दिखेगा। वहीं, अब देखना होगा कि तीसरे सीजन में क्या कुछ देखने को मिलता है।
Bollywood Biopics 2023: बॉलीवुड में तैयार हो रहे बायोपिक के 10 और बुलबुले, इसी महीने शुरू होगा असली इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed