फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Shahrukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film trailer to be showcased at burj Khalifa dubai

Pathaan: दुबई में बुर्ज खलीफा पर छाया 'पठान' का ट्रेलर, देख खुशी से झूम उठे शाहरुख खान के फैंस

Sun, 15 Jan 2023 10:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 15 Jan 2023 10:49 AM IST
सार

शाहरुख खान का चार्म दुबई में भी नजर आएगा। दरअसल, अब बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Pathaan Shahrukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film trailer to be showcased at burj Khalifa dubai
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की चार साल बाद वापसी धमाकेदार होने जा रही है। 'पठान' के पहले गाने से लेकर ट्रेलर आने तक फिल्म का जलवा कायम है। अब शाहरुख खान का चार्म दुबई में भी नजर आया। दरअसल, बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन

Pathaan Shahrukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film trailer to be showcased at burj Khalifa dubai
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरनेशनल डिस्ट्रिब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने बताया था, 'पठान उन फिल्मों में शुमार है, जिनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में हमारे लिए सबसे जरूरी यह है कि इसे दर्शकों के सामने भव्य तरीके से पेश किया जाए। हमें यह एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि शाहरुख खान की इस वापसी का जश्न दुबई में भी मनाया जाएगा। साथ ही, पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।'
TMOCK: बबीता जी की डिग्री देख जेठालाल शॉक्ड, भिड़े हैं सबके गुरु, जानें कितनी पढ़ी लिखी है तारक मेहता की कास्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan Shahrukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film trailer to be showcased at burj Khalifa dubai
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया था कि शाहरुख खान इंटरनेशनल टी-20 लीग के मद्देनजर दुबई में ही हैं। ऐसे में जब फिल्म का ट्रेलर दुनिया की बेमिसाल इमारत पर दिखाया जाएगा, तब वह भी यहां मौजूद रहेंगे। ऐसे में जब शाहरुख खान की मौजूदी में ट्रेलर दिखाया गया तो उन्होंने अपना सिग्चनेर पोज भी किया।
Alibaba Ek Andaaz Andekha: 'अली बाबा चैप्टर 2' में हुई नए अली की एंट्री, इस एक्टर ने किया शीजान को रिप्लेस

विज्ञापन

Pathaan Shahrukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film trailer to be showcased at burj Khalifa dubai
पठान फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह साल 2023 की ब्लाकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है।

Pathaan Shahrukh Khan Deepika Padukone John Abraham Film trailer to be showcased at burj Khalifa dubai
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज होने के बाद से फिल्म पठान विवादों के घेरे में है। इस गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी में नजर आई थीं, जिस पर काफी नाराजगी जताई गई। हालांकि, बाद में इस गाने को फिल्म से हटाने का फैसला ले लिया गया।
Shehnaaz Gill: शूटिंग के बीच डरकर क्यों चीखने लगीं शहनाज गिल! वीडियो शेयर कर कहा- जान है तो जहान है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed