Lisa: सीरीज ‘व्हाइट लोटस 3’ के निर्देशक ने ब्लैक पिंक स्टार लीजा को सराहा, सिंगर-रैपर के बारे में कही ये बात
पिछले दिनों सीरीज ‘व्हाइट लोटस 3’ काफी चर्चा में रही। इसे भारतीय दर्शकों ने भी पसंद किया। हाल ही में इस सीरीज के निर्देशक ने सिंगर-रैपर लीजा की एक्टिंग, नेचर के बारे में काफी कुछ कहा। जानिए, क्या है ब्लैकपिंक बैंड की सिंगर, रैपर के बारे में निर्देशक की राय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब ‘व्हाइट लोटस 3’ के निर्देशक माइक व्हाइट लीजा को सीरीज के लिए कास्ट कर रहे थे तो वह नर्वस थे। उन्हें लगा कि लीजा दुनिया भर में मशहूर हैं तो सेट पर ना जाने उनका क्या व्यवहार होगा। लेकिन लीजा ने अपने अभिनय और व्यवहार से सेट पर सबको ही हैरान कर दिया।
लीजा का सेट पर होना बेहतरीन अनुभव रहा
सुथिचाय लाइव नाम के यूट्यूब चैनल से की गई बातचीत में सीरीज ‘व्हाइट लोटस 3’ के निर्देशक माइक लीजा के बारे में कहते हैं, ‘जब सेट पर लीजा आईं तो हमारी सारी टेंशन दूर हो गई। वह काफी फनी लड़की है। थोड़ी शरारती भी है। हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहती है। लीजा ने अपने नेचर से सबका दिल जीत लिया।’
दुनिया भर में मशहूर हैं लीजा
लीजा की बात करें तो वह एक के पॉप म्यूजिक बैंड ब्लैकपिंक की सदस्य हैं। सिंगर, डांसर, रैपर के तौर पर अलग पहचान रखती हैं। सीरीज ‘व्हाइट लोटस 3’ में लीजा ने अपने अभिनय से भी सभी को हैरान कर दिया। लीजा के फैंस ने इस सीरीज को काफी पसंद किया है।
क्या है ‘व्हाइट लोटस 3’ सीरीज की कहानी
सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ एक फिक्शन स्टोरी है। इसकी कहानी की बात की जाए तो इसमें कुछ अमीर लोग छुट्टियां मनाते हैं, इनकी जिंदगी में इसमें दिखाई जाती है। सीरीज का असल मकसद अमीर लोगों पर सटायर करना रहा है। ‘द व्हाइट लोटस’ का पहला सीजन साल 2021 में आया, साल 2022 में दूसरा सीजन और 2025 में तीसरा सीजन आया है। ‘द व्हाइट लोटस 3’ में थाईलैंड के बैकड्रॉप पर कहानी दिखाई गई।