The White Lotus 3: सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, कास्ट-क्रू से जुड़ा है मामला
इंग्लिश सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ को भारत में काफी देखा गया। इस सीरीज के मेकर्स ने हाल ही में एक बड़ी जानकारी साझा की। मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है जो सीरीज की कास्ट, क्रू से जुड़ा है। जानिए, क्या है वो फैसला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग दो महीने पहले एक इंग्लिश सीरीज ‘द व्हाइट लोटस 3’ को भारत में भी स्ट्रीम किया गया। इस सीरीज के पहले एपिसोड को लेकर कंट्रोवर्सी भी हुई थी, इसके बावजूद सीरीज को दर्शकों ने बड़ी संख्या में देखा। हाल ही में इसके मेकर्स ने एक बड़ी जानकारी साझा की है।
मेकर्स ने उठाया क्या बड़ा कदम
हॉलीवुड रिपोर्टर से की गई एक बातचीत में सीरीज के प्रोड्यूसर डेविड बर्नड ने कहा, ‘सीरीज ‘द व्हाइट लोटस’ के पहले सीजन से हमने एक पॉलिसी बनाई थी। इसके अनुसार शो में सभी को समान वेतन दिया जाता है।’ पहले सीजन से लेकर तीसरे सीजन तक ‘द व्हाइट लोटस’ के मेकर्स ने यही नियम माना है।
क्या है सीरीज की कहानी
इस सीरीज के राइटर माइक व्हाइट हैं। ‘द व्हाइट लोटस 3’ एक फिक्शन सीरीज है। इसकी कहानी की बात की जाए तो इसमें कुछ अमीर लोग छुट्टियां मनाते हैं, इनकी जिंदगी में इसमें दिखाई जाती है। सीरीज का असल मकसद अमीर लोगों पर सटायर करना रहा है। द व्हाइट लोटस का पहला सीजन साल 2021 में आया, साल 2022 में दूसरा सीजन और 2025 में तीसरा सीजन आया है। ‘द व्हाइट लोटस 3’ में थाईलैंड के बैकड्रॉप पर कहानी दिखाई गई।
भारत में सेंसर किया गया था शो
जब इस सीरीज को भारत में कुछ महीने पहले स्ट्रीम किया गया तो इसके पहले एपिसोड को सेंसर किया गया। दरअसल, सीरीज में कुछ ऐसे सीन और अपशब्द कह गए थे जो भारतीय दर्शक को बुरे लग सकते थे। लेकिन कुछ दर्शकों ने इस सेंसरशिप का विरोध भी सोशल मीडिया पर किया था।