Medical Dreams Teaser: रमा शर्मा की दमक से चमकी बेटियों पर बनी स्पेशल सीरीज, सपनों की हिमालय सी चढ़ाई
Medical Dreams Teaser: 'मेडिकल ड्रीम्स' सीरीज का टीजर जारी हुआ है। इसमें नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की जद्दोजहद दिखाई गई है।
विस्तार
डॉक्टर बनने का सपना और उस सपने को पूरा करने के लिए नीट परीक्षा (NEET) क्लियर करना! सपना पूरा करने का रास्ता इसी परीक्षा से होकर गुजरता है और इस सपने को देख चुके छात्रों की स्थिति को दिखाने वाली एक सीरीज आ रही है। नाम है 'मेडिकल ड्रीम्स'। इसमें शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं। वे मेडिकल परीक्षा की तैयारी कराने वाले मास्टर हैं, जो कोचिंग में बैठे छात्रों को मोटिवेट करते दिख रहे हैं। सीरीज का टीजर जारी हो गया है।
माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई जितना मुश्किल नीट क्लियर करना
'मेडिकल ड्रीम्स' यूट्यूब चैनल गर्लियापा की ऑरिजनल सीरीज है, जो अपने महिला केंद्रित शॉर्ट विडियोज और युवाओं पर आधारित शो के लिए लोकप्रिय है। टीजर की शुरुआत में शरमन जोशी क्लास में बैठे छात्रों को बता रहे हैं, 'दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसा लोग डॉक्टर्स पर ही करते हैं। आप सबने अगर ठान ही लिया है कि डॉक्टर बनना है तो याद रखिए, किसी भी क्षेत्र का डॉक्टर बनने का रास्ता नीट से होकर ही जाता है और ये नीट क्लियर करना ऐसा ही है, जैसे माउंट एवरेस्ट चढ़ना'।
रमा शर्मा ने दिखाई बेटियों की दुविधा
इस सीरीज में शरमन जोशी के अलावा रमा शर्मा अहम भूमिका में हैं। वे मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाली बेटियों की राह में आने वाली तमाम मुश्किलों और मन की दुविधाओं को टीजर में बखूबी दिखाती नजर आई हैं। इस सीरीज का निर्देशन आशुतोष पंकज ने किया है। इसे स्वाति जैन. अभिषेक श्रीवास्तव, स्वर्णदीप बिस्वास और निकिता ओखाडे ने लिखा है।
यह खबर भी पढ़ें:
Thalapathy Vijay-Jana Nayagan: दलपति विजय की 69वीं फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार, करोड़ों में बिके ओवरसीज राइट्स
उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली हैं रमा
सीरीज कब रिलीज होगी अभी इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। रमा शर्मा की बात करें तो वे यूपी के दादरी की रहने वाली हैं। वे जीशान अयबू की सीरीज ‘लल्ला’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा तिग्मांशु धूलिया की सीरीज ‘गर्मी’ में काम कर चुकी हैं। फिल्म ‘अखूनी’ में भी वे नजर आईं। अमर उजाला के साथ खास बातचीत में रमा ने बताया कि यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रही।
यह खबर भी पढ़ें:
Kabhie Kabhie Re Release: 70 के दशक की फिल्म से गुलजार होंगे सिनेमाहॉल, इस तारीख को रिलीज होगी 'कभी कभी'