फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Lock Upp shocking eviction, Nisha Rawal got eliminated after getting more votes

Lock Upp: ज्यादा वोट मिलने के बाद भी कंगना ने किया इस कंटेस्टेंट को शो से बाहर, बोलीं- पहले भी दी थी चेतावनी

Mon, 04 Apr 2022 01:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 04 Apr 2022 01:00 AM IST
सार

'लॉक अप' में एक बार फिर नया ट्विस्ट देखने को मिला है। कंगना ने एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कंगना ने इस कंटेस्टेंट को पहले भी अपना गेम बेहतर करनी की चेतावनी दी थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया।

विज्ञापन
Lock Upp shocking eviction, Nisha Rawal got eliminated after getting more votes
लॉक अप के बॉटम तीन कैदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'लॉक अप' में एक बार फिर नया ट्विस्ट देखने को मिला है। जिस कंटेस्टेंट को शो में रहने के लिए ज्यादा वोट मिले थे, उसी को कंगना रणौत ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कंगना ने इस कंटेस्टेंट को पहले भी अपना गेम बेहतर करनी की चेतावनी दी थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया।

विज्ञापन

दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें जजमेंड डे के मौके पर कंगना बॉटम तीन कैदियों से उनके राज पूछती हैं। इनमें से अजमा अपना राज बता देती हैं और सुरक्षित हो जाती हैं। हालांकि पायल और निशा बॉटम दो में बनी रहती हैं। निशा अपना राज बताने के दो मौके गवां चुकी हैं, इसलिए उनके पास खुद को बचाने का कोई ऑप्शन ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lock Upp shocking eviction, Nisha Rawal got eliminated after getting more votes
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर कंगना रणौत कहती हैं कि पायल और निशा में से पायल को सबसे कम वोट मिले हैं, लेकिन यह मेरा फैसला होगा कि कौन इस शो से बाहर जाएगा। मैं किसी और को शो से बाहर भेजती, लेकिन मेरे पास आप दोनों ही ऑप्शन हैं। निशा आप जानती हैं कि मैंने आपको और सारा को पहले भी कहा था कि जो आपकी पर्सनालिटी हैं, जिस तरह से आप सबका साथ देती हैं, सबके हक के लिए खड़ी होती हैं, वो किसी और शो के लिए बहुत अच्छा होता। आप उस शो को जीत भी जीती। आपने देखा भी होगा कि इस शो में आपके जो भी झगड़े होते हैं, उनमें बैड एटिट्यूड नहीं दिखाता।

विज्ञापन

कंगना कहती हैं कि मैं इस गेम में उसी कैदी को रखना चाहूंगी, जो इस गेम में चाहे गंदगी फैलाए, या कुछ करें, लेकिन कुछ करता जरूर रहे। इसलिए इस गेम में फिलहाल पायल रहेंगी। चाहे लोग उससे ज्यादा नफरत करें, लेकिन वह इस शो में मिर्च मसाला लेकर आ रही हैं। इसलिए वह शो का हिस्सा बनी रहेंगी। हालांकि कंगना ने निशा की तारीफ भी की।

View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed