{"_id":"62765d25ba0bed161c06d6d1","slug":"kangana-ranaut-show-lock-upp-grand-finale-winner-prize-money-know-every-think-about-the-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lock Upp Grand Finale: ट्रॉफी के साथ विजेता को मिलेगा कार और ढेर सारा कैश, जानिए ग्रैंड फिनाले के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp Grand Finale: ट्रॉफी के साथ विजेता को मिलेगा कार और ढेर सारा कैश, जानिए ग्रैंड फिनाले के बारे में सबकुछ
Sat, 07 May 2022 06:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 07 May 2022 06:14 PM IST
सार
कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' का विनर जल्द ही फैंस को मिल जाएगा। इस शो को कंगना ने होस्ट किया है और करण कुंद्रा ने जेलर की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
lock upp
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉकअप' अपने फिनाले के करीब पहुंच गया है। करीब 70 दिनों तक चले इस रियलिटी शो को कंगना रणौत होस्ट कर रही हैं और ये उनका पहला रियलिटी शो है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। शो में करण कुंद्रा भी हैं, जो जेलर की भूमिका में हैं। शुरुआत दिनों में कंगना रणौत के इस शो को बिग बॉस का कॉपी कहा गया था लेकिन अपने अलग कॉन्टेंट की वजह से इस शो ने तेजी से फैंस के बीच खास जगह बनाई। ऐसे में अब सबकी नजर इस रियलिटी शो के विनर पर है। तो आइए आपको बताते हैं कि इस शो के विनर को क्या मिलेगा और आप ग्रैंड फिनाले कब और कहां देख सकते हैं?
विज्ञापन
ये हैं फानलिस्ट
कंगना रणौत का ये शो अपने विवादों की वजह से सुर्खियों में रहा। इस शो में नजर आए सितारों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। लेकिन तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद 'लॉकअप' के ग्रैंड फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंच पाए हैं। शो के पहले सीजन के फिनाले में प्रिंस नरूला, शिवम शर्मा, मुनव्वर फारूकी, अंजली अरोड़ा, पायल रोहतगी और आजमा फल्लाह ने अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
विनर को मिलेगा इतना कैश
कंगना रणौत के इस शो में कैदियों ने फिनाले तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन अब तक मेकर्स की तरफ से बताया नहीं गया कि विनर को क्या मिलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, इस शो के विनर को एक चमचमाती ट्रॉफी के अलावा एक कार मिलेगी साथ ही विनर को 5 से 25 लाख के बीच कैश भी मिलेगा।
विज्ञापन
कहां देख सकते हैं फिनाले
'लॉकअप' एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर 24 घंटे स्ट्रीम होता है लेकिन फिनाले की स्ट्रीमिंग शनिवार रात 10.30 बजे से शुरू होगी, जिसमें फाइनलिस्ट की परफॉर्मेंस भी होगी।
ये सेलेब्स आए थे नजर
कंगना रणौत के रियलिटी शो में कुल 20 कैदी रहे हैं, जिसमें कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी हैं। शो में सायशा शिंदे, पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, अली मर्चेंट, जीशान खान, निशा रावल, सारा खान, मंदाना करीमी, विनीत कक्कड़, बबीता फोगाट, स्वामी चक्रपाणि, तहसीन पूनावाला, सिद्धार्थ शर्मा और चेतन हंसराज बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। इन तमाम सेलेब्स ने इस शो में अपनी लाइफ से जुड़े खुलासे किए हैं।