फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Indori Ishq explores the unrequited story of young love from 10 June 2021 on MX player

MX Player की 'इंदौरी इश्क’ में देखिये युवा प्यार की अधूरी कहानी

Sat, 05 Jun 2021 10:59 PM IST
Advertorial Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 05 Jun 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Indori Ishq explores the unrequited story of young love from 10 June 2021 on MX player
इंदौरी इश्क - फोटो : MX player

हर प्रेम कहानी एक हीरो व हीरोइन की कहानी होती है। दोनों का मिलना, बिछड़ना व उतार चढ़ाव प्रेम कहानी को पूरा करते हैं। लेकिन वो प्रेम कहानी जिसमें प्रेमिका प्रेमी को धोखा दे, ऐसी कहानी कम ही देखने को मिलती है। समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित MX Original सीरीज “इंदौरी इश्क” छोटे शहर के लड़के की एक ऐसी ही कहानी है। जिसमें प्रेमी को उसके बचपन के प्यार द्वारा धोखा दिया जाता है। 9 एपिसोड में बने इस ड्रामा में रित्विक साहोर और वेदिका भंडारी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसके सारे एपिसोड फ्री में 10 जून 2021 से MX Player पर स्ट्रीम होंगे।

विज्ञापन


‘इंदौरी इश्क’छोटे शहर की अधूरी प्रेम कहानी करती है बिंज वाच के लिए मजबूर

इंदौरी इश्क एक ऐसे लड़के की प्रेम कहानी है जो अपने बचपन के प्यार में पागल है। उसे अपने स्कूल के दिनों के प्यार पर बहुत गर्व है। स्कूल की पढ़ाई खत्म कर कुणाल आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई आता है। उसकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चल रहा होता है कि तभी उसे अपनी प्रेमिका तारा के बारे में पता चलता है। तारा कुणाल को किसी और लड़के के लिए छोड़ देती है। जिसके बाद कुणाल गम व मायूसी की दुनिया में डूब जाता है।

विज्ञापन

वो करे तो भूल जा, हम करें तो सजा

यह सीरीज अब तक की सबसे अलग लव स्टोरी है, जिसमें लड़के और लड़की के लिए कमिटमेंट व वादे के अलग अलग नियमों को दिखाया गया है। ‘वो करे तो भूल जा, हम करें तो सजा’ के विचारों को दिखाते हुए ये सीरीज रिलेशनशिप में होने वाली रूढ़िवादिता को भी दर्शाती है। कैसे महिला का धोखा देना एक सामान्य सी बात है लेकिन पुरुष का धोखा देना एक बड़ी बात बन जाती है। यह शो लोगों के इसी विचार को दर्शाते हुए उनके सोच को बदलने का प्रयास करता है। यही सोच तो बदलनी है और ये शो काफी हद तक इसी बात को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indori Ishq explores the unrequited story of young love from 10 June 2021 on MX player
इंदौरी इश्क - फोटो : MX player
कुणाल का रोल कर रहे रित्विक साहोर का इस सीरीज के बारे में कहना है कि-‘’यदि आप देखेंगे तो लड़के और लड़कियों के लिये प्यार के नियम अलग होते हैं। मेरा किरदार कुणाल इस बात से पूरी तरह बौखला जाता है कि तारा के पीछे उसने अपनी जिंदगी तबाह कर ली, जोकि उसके लिये बेवफा निकली। लेकिन क्या पासा पलटेगा- क्या दुनिया उसे एक लड़की की जिंदगी खराब करने के लिये कोसेगी। मेरा मानना है कि किसी भी रिश्ते में दो लोंगों की बराबर की जिम्मेदारी होती है। अब आपको इस रिश्ते में सफलता मिलती है या नाकामयाबी, उसका दोष और जिम्मेदारी दोनों में बराबर बंटना चाहिये। इसमें मुख्य रूप से एक मासूम युवा प्रेम की कहानी दिखायी गयी है और यह बताया गया है कि उसे तो एक दिन टूटना ही था।‘’

रित्विक इससे पहले लाखों में एक जैसी सीरीज में अभिनय कर चुके हैं, तो वहीं इस सीरीज में तारा का किरदार निभाया है वेदिका भंडारी ने। इसके अलावा इस सीरीज में आशय कुलकर्णी, मीरा जोशी, तिथि राज, डोना मुंशी और धीर हीरा ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस सीरीज के निर्देशक समित कक्कड़ हैं। डायलॉग व डायरेक्शन इस सीरीज में एक अलग जान फूंकते हैं तो वहीं इसका म्यूजिक भी दिल को सुकून पहुंचाने वाला है। कुल मिलाकर यह सीरीज इंटरटेनमेंट का एक पैकेज है जिसे बिंज वाच किया जाना चाहिए।

9 एपिसोड में बनी MX Original सीरीज, 10 जून 2021 से फ्री में स्ट्रीम होगी, सिर्फ MXPlayer पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed