फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Huma Qureshi is coming back with Maharani season 2 teaser out tomorrow

Maharani Season 2: ‘महारानी’ बनकर फिर लौट रही हैं हुमा कुरैशी, कल जारी होगा दूसरे सीजन का धमाकेदार टीजर

Fri, 15 Jul 2022 08:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 15 Jul 2022 08:05 PM IST
सार

हुमा कुरैशा जल्द ही अपने वेब शो महारानी के साथ वापसी करने वाली हैं। इस शो में वह एक अलग ही अवतार में नजर आई थीं। अब कल शो का टीजर रिलीज होने जा रहा है।

विज्ञापन
Huma Qureshi is coming back with Maharani season 2 teaser out tomorrow
हुमा कुरैशी - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर ओटीटी पर ‘महारानी’ बनकर लौटने को तैयार हैं। अभिनेत्री पिछले काफी समय से वेब सीरीज ‘महारानी’ के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। दर्शकों को भी नए सीजन का बेसब्री से इंतजार था। वहीं, अब हुमा कुरैशा ने सीरीज से जुड़ा नया अपडेट फैंस के साथ साझा किया है। कल यानी 16 जुलाई को सीजन 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
हुमा कुरैशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर कर टीजर आने की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने लिखा, 'वह वापस आ रही है!!! महारानी सीजन 2 जल्द ही आने वाला है, पिछली बार आपने हमें जो प्यार दिया, उसके लिए बहुत आभारी हूं, हमारे प्यार, पसीने और कड़ी मेहनत के श्रम को आप सभी के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती...कल आएगा टीजर।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन
हुमा कुरैशी के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस नए सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। कुछ हुमा के लुक की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें क्यूट बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वह दोबारा उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, कई यूजर्स उन्हें सीजन रीलिज होने की डेट के बारे में भी पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

यह थी पहले सीजन की कहानी 
'महारानी' में हुमा कुरैशी एक अलग ही अवतार में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक ग्रामीण घरेलू महिला रानी भारती की भूमिका निभाई थी, जो राजनीति तक का सफर तय करती है। इस वेब सीरीज की कहानी मुख्य रूप से बिहार की राजनीति पर आधारित है। इसमें हुमा कुरैशी के अलावा सोहम शाह, अमित सियाल, मोहम्मद आशिक हुसैन, इनामुलहक, विनीत कुमार और तनु विद्यार्थी भी मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed