फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week

Friday OTT Releases: ओटीटी पर बेहद खास होगा यह वीकएंड; रिलीज होंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Fri, 27 Mar 2026 07:42 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 27 Mar 2026 07:42 AM IST
सार

Friday OTT Releases: वीकएंड आ गया है। मनोरंजन के शौकीनों के लिए ओटीटी पर कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज की आमद भी हो गई है। जानिए क्या-क्या है इस बार खास?

विज्ञापन
Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थिएटर्स में 'धुरंधर 2' का हल्ला है। आज नवमी पूजन के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन हो गया है। यह फेस्टिव वीकएंड मनोरंजन के लिहाज से काफी खास है। इस सप्ताह एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर कई सीरीज और फिल्में आ रही हैं। देखिए लिस्ट 

विज्ञापन

Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला

ओ रोमियो
सिनेमाघरों के बाद शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। इसके निर्देशन की कमान विशाल भारद्वाज ने संभाली। ओ रोमियो एक डार्क रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। इनके अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 27 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि फिलहाल यह रेंट पर उपलब्ध होगी। प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए यह फिल्म अप्रैल के पहले या दूसरे वीक तक स्ट्रीम होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
'मर्दानी 3' - फोटो : X

मर्दानी 3
रानी मुखर्जी की लोकप्रिय फ्रेंजाईजी की तीसरी कड़ी भी इस वीकएंड आप ओटीटी पर देख सकते हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसे दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
बीटीएस - फोटो : एक्स

बीटीएस द रिटर्न
डॉक्यूमेंट्री 'बीटीएस-द रिटर्न' भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। यह डॉक्यूमेंट्री  BTS के मिलिट्री सर्विस से लौटने के बाद उनके कमबैक के पीछे की कहानी दिखाती है। बैंड के लिए लोगों की दीवानगी इसमें देखने को मिलेगी। यह डॉक्यूमेंट्री उनके एल्बम 'Arirang' के ठीक बाद आई है, जो 20 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था। बता दें कि 'बीटीएस' लोकप्रिय दक्षिण कोरियाई बैंड है। के-पॉप ग्रुप बीटीएस ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की है। 'बीटीएस द रिटर्न' डॉक्यूमेंट्री 27 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
प्रजापति 2 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रजापति 2
इस वीकएंड की लिस्ट में 'प्रजापित 2' भी शामिल है। मिथुन चक्रवर्ती और देव एक बार फिर साथ नजर आएंगे। यह एक ऐसे पिता की कहानी पर आधारित है, जो अपने बेटे की दूसरी शादी कराना चाहता है। वहीं बेटा अपनी जिम्मेदारियों के बीच फंसा है। इसे दर्शक 27 मार्च से जी5 पर देख सकते हैं। 

Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
कट्टान - फोटो : सोशल मीडिया

कट्टान
यह मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। इसका निर्देशन एम. मणिकंदन ने किया है। सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव में एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। सीरीज में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। उनके अलावा मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, वीजे पार्वती भी इसका हिस्सा हैं। 27 मार्च से यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
डिटेक्टिव होल - फोटो : सोशल मीडिया

डिटेक्टिव होल
अगर आपको क्राइम ड्रामा पसंद हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह नॉर्वेजियन क्राइम ड्रामा एक परेशान जासूस की कहानी पर आधारित है, जिसे ओस्लो में हुई बेरहम हत्याओं की एक कड़ी की जांच करने का काम सौंपा जाता है। साथ ही वह अपने अंदर के संघर्षों से भी जूझ रहा होता है। उसकी जांच में एक भ्रष्ट सहकर्मी भी बाधा डालता है, जिसका उसे सामना करना पड़ता है। 'डिटेक्टिव होल' 26 मार्च से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Friday OTT releases: O Romeo BTS The Return Kaattaan mardaani 3 Movies And Series To Release On OTT This Week
'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' - फोटो : सोशल मीडिया

'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन'
यह अमेरिकी हॉरर सीरीज है। इसे स्ट्रेंजर थिंग्स के लिए मशहूर डफर ब्रदर्स ने बनाया है। छह एपिसोड की इस सीरीज में कैमिला मोरोन और एडम डिमार्को मुख्य भूमिका में हैं। 'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' 26 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed