फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Dancing On The Grave Swami Shraddhanand moves Supreme Court to stay on DocuSeries

Dancing On The Grave: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' पर रोक लगाने की मांग, श्रद्धानंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

Tue, 25 Apr 2023 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Apr 2023 06:49 PM IST
सार

स्वामी श्रद्धानंद वर्तमान में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में 30 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। इस याचिका में डॉक्युमेंट्री की रिलीज या सर्कुलेशन को तुरंत रोक लगाने के निर्देश देने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
Dancing On The Grave Swami Shraddhanand moves Supreme Court to stay on DocuSeries
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेल में बंद धर्मगुरु मुरली मनोहर मिश्रा उर्फ स्वामी श्रद्धानंद ने अमेजन प्राइम की नई क्राइम डॉक्यूमेंट्री 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' मैसूर के तत्कालीन शाही परिवार के शाकिरा खलीली (मध्य नाम नमाजी) और उनकी हत्या की कहानी बयान करती है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- SRK-Aryan: विज्ञापन में SRK संग दिखा आर्यन खान का भी जलवा, डायरेक्शन के साथ स्क्रीन डेब्यू से लूटी महफिल
विज्ञापन

30 साल से जेल में बंद है श्रद्धानंद

स्वामी श्रद्धानंद वर्तमान में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में 30 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। इस याचिका में डॉक्युमेंट्री की रिलीज या सर्कुलेशन को तुरंत रोक लगाने के निर्देश देने की मांग की गई है। श्रद्धानंद की ओर से पेश अधिवक्ता वरुण ठाकुर ने इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना के बेंच के सामने पेश किया। वकील ने तर्क दिया कि मामला उच्चतम न्यायायल में लंबित है, ऐसे में इसे कैसे रिलीज किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, पहली बार अपने नाम में 'जोनस' देख एक्ट्रेस का था यह रिएक्शन
डाक्युमेंट्री में दिखाई हैं ये चीजें

स्वामी श्रद्धानंद ने कहा है कि डॉक्यूमेंट्री उनके कानूनी अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। वेब सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' नमाजी की हत्या को दिखाने के लिए अभिलेखीय फुटेज, समाचार क्लिपिंग, साक्षात्कार और नाटकीयता का उपयोग किया गया है। इसमें स्वामी श्रद्धानंद को भी दिखाया गया है, जिसने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की भी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें- Aayush Sharma-Arpita: अर्पिता को ट्रोल करने वालों को आयुष ने सुनाई खरी-खरी, बोले- मुझे गर्व है अपनी पत्नी पर
श्रद्धानंद ने की थी शकीरा की हत्या

बता दें कि शकीरा मैसूर के पूर्व दीवान सर मिर्जा इस्माइल की पोती थीं, जिन्होंने पूर्व राजनयिक अकबर खलीली को तलाक देने के बाद 1986 में श्रद्धानंद से शादी की थी। श्रद्धानंद के साथ शादी के पांच साल बाद, वह लापता हो गई और दो साल बाद उनके शरीर को घर के पीछे से खोदकर निकाला गया। श्रद्धानंद ने बेंगलुरु स्थित अपने बंगले के कंपाउंड में ही पत्नी को जिंदा दफना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed