Dabba Cartel Trailer: खाने के डिब्बों में ड्रग्स की तस्करी, 'डब्बा कार्टेल' का दमदार ट्रेलर रिलीज
Dabba Cartel Trailer: डब्बा कार्टेल का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स के इस शो में शबाना आजमी और ज्योतिका जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं।
विस्तार
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कहानीकारों के लिए अलग तरह की कहानियों को कहने के लिए निश्चित तौर पर एक नया मंच दिया है। यहां वे नए प्रयोग कर सकते हैं और दर्शकों को कुछ अनोखा दे सकते हैं। कुछ साल पहले जो कोई नहीं सोच सकता था अब वह सब ओटीटी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सास, बहू और फ्लैमिंगो जैसे शो के बाद अब महिला ड्रग माफियाओं पर आधारित एक नया शो 'डब्बा कार्टल' आने वाला है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया।
नेटफ्लिक्स के इस शो में शबाना आजमी, ज्योतिका, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद और निमिषा सजयन जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह वेब सीरीज 28 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकेगी।
'डब्बा कार्टेल' की कहानी कुछ ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ड्रग माफिया चला रही होती हैं, लेकिन आम लोग उन्हें सिर्फ टिफिन सर्विस देने वाली महिलाएं समझते हैं। ट्रेलर में शो का हल्का-फुल्का अंदाज तो दिखाई देता है, लेकिन इसमें दिखाया गए अपराध और माफिया की दुनिया काफी रोचक है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में शो को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Monalisa: विवाद बढ़ता देख खुद सामने आईं माेनालिसा, परिवार के साथ वीडियो शेयर कर सनोज मिश्रा के लिए कही यह बात
इस शो की सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज इसकी इसकी कास्टिंग है। बॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कलाकारों को एक साथ लाकर इस शो को और भी दिलचस्प बना दिया गया है। शबाना आजमी और ज्योतिका का अभिनय विशेष रूप से शानदार नजर आता है। दोनों की मौजूदगी से शो का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है।
पिछले साल संजय लीला भंसाली का शो 'हीरामंडी' भी नेटफ्लिक्स पर आया था, जिसमें महिलाओं को मुख्य भूमिका में रखा गया था। शो को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब यह देखना होगा कि महिलाओं पर आधारित 'डिब्बा कार्टेल' शो दर्शकों को कितना प्रभावित करता है और ओटीटी यह शो कितना सफल हो पाता है।