फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Share Social Media Post Schedule Wrap Up Of Film Param Sundari

Sidharth Malhotra: फिल्म ‘परम सुंदरी’ का केरल शेड्यूल हुआ पूरा, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साझा की तस्वीरें

Tue, 18 Feb 2025 05:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Feb 2025 05:19 PM IST
सार

हाल ही में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी कि उनकी आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ की शूटिंग का केरल शेड्यूल पूरा हो चुका है। कैसा रहा वहां शूटिंग करने का एक्सपीरियंस इस बारे में भी सिद्धार्थ ने फैंस को बताया।  

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Share Social Media Post Schedule Wrap Up Of Film Param Sundari
फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर किया सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@sidmalhotra

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले दिनों एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ एक फिल्म ‘परम सुंदरी’ की शूटिंग केरल में कर रहे थे। समय-समय पर वहां से शूटिंग की फोटो वह और जान्हवी अपने इंस्टाग्राम पेज पर फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को एक पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म ‘परम सुंदरी’ का केरल शूटिंग शेड्यूल अब खत्म हो चुका है। अपनी पोस्ट में और क्या लिखा सिद्धार्थ ने जानिए? 

विज्ञापन


केरल की खूबसूरती को सराहा 
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पोस्ट में लिखते हैं, फिल्म ‘परम सुंदरी’ के लिए केरल का शानदार शेड्यूल पूरा हुआ। यहां के खूबसूरत नजारे, गजब की एनर्जी और यादें हमारे साथ रहेंगी।’ इस बात के साथ एक्टर ने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया। साथ ही अपनी और पूरी फिल्म की टीम की एक प्यारी सी तस्वीरें भी साझा की। जिसमें सभी काफी खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों बोटिंग करते हुए तस्वीरें वायरल हुईं 
पिछले दिनों भी केरल की शूटिंग साइट से सिद्धार्थ और जान्हवी की बोटिंग करते हुए फोटो वायरल हुईं। दोनों केरल के अथिरापल्ली झरने के पास नाव पर सवार नजर आए। वहां पर फिल्म के लिए कोई रोमांटिक सीन वहां शूट हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sidharth Malhotra Share Social Media Post Schedule Wrap Up Of Film Param Sundari
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
ये है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। इस तरह के सब्जेक्ट पर पहले भी फिल्में बनी हैं, लेकिन दिनेश विजान और तुषार जलोटा, इसी कहानी को अलग ढंग से कहने वाले हैं। पिछले दिनों फिल्म के सेट से शूटिंग की जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed