फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Coronavirus outbrea The Casino actor Karanvir Bohra reaction on shooting new guidelines

शूटिंग के नए नियमों पर करणवीर बोहरा ने उठाए सवाल, नेपाल में कोरोना से ठीक पहले पूरी की नई सीरीज

Fri, 08 May 2020 10:23 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 08 May 2020 10:23 AM IST
सार

  • करणवीर ने बताया कि शूटिंग के दौरान ही कोरोना का आतंक की खबरें आनी शुरू हो गई थी
  • करणवीर ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान प्रोडक्शन टीम प्रत्येक तरह के एहतियात बरत रही थी

विज्ञापन
Coronavirus outbrea The Casino actor Karanvir Bohra reaction on shooting new guidelines
Karanvir Bohra - फोटो : instagram

विस्तार

मनोरंजन इंडस्ट्री पिछले 19 मार्च से पूरी तरह से बंद है। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन के चलते किसी भी तरह की शूटिंग नहीं हो पा रही है। जिन फिल्मों और शोज की शूटिंग पहले खत्म हो चुकी हैं वह लगातार लॉकडाउन के दौरान डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रहे हैं। 'द कैसिनो' भी इन्हीं शोज में एक है। इस शो की शूटिंग लॉकडाउन से ठीक पहले नेपाल में खत्म हुई थी। करणवीर बोहरा इस शो में मुख्य किरदारों में एक हैं। 

विज्ञापन


शो की ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में करणवीर ने बताया कि शूटिंग के दौरान ही कोरोना का आतंक की खबरें आनी शुरू हो गई थी। उस समय शो की पूरी टीम नेपाल में थी। वायरस की गंभीरता समझते हुए सभी ने सर्तकता बरतनी शुरू कर दी थी। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि आने वाला समय में ऐसी परिस्थितियां हो जाएंगी।
विज्ञापन


करणवीर ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान प्रोडक्शन टीम प्रत्येक तरह के एहतियात बरत रही थी। सभी ने काम करने की गति बढ़ा दी थी। कोशिश थी कि जल्द से जल्द शूटिंग खत्म कर लिया जाए। शुक्र है कि सब सही सलामत पूरा हो गया। जबतक सभी वहां से निकले कोरोना वायरस पैर पसार चुका था और सभी के पहुंचते-पहुंचते लॉकडाउन की घोषणा कर दी  गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Coronavirus outbrea The Casino actor Karanvir Bohra reaction on shooting new guidelines
The Casino star cast - फोटो : amar ujala mumbai

करणवीर ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि आने वाले समय के लिए फेडरेशन की तरफ से जिस तरह से शूटिंग करने की गाइडलाइन जारी की गई है उसमें शूट करना काफी मुश्किल है। मजाकिया लहजे में उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे हालात में तो इंटीमेट सीन की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

इस शो में करणवीर बोहरा, सुधांशु पांडे, मंदाना करीमी, ऐंद्रिटा रे, धनवीर सिंह, आरती, राजेश, मंत्र और सुधांशु पांडे अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह कुल 10 एपिसोड की एक श्रृंखला है। शो में एक अमीर लेकिन लड़के, विक्की की कहानी है जो अपने पिता के अरबों डॉलर के कैसीनो का उत्तराधिकारी है। यह एक हाई क्लास सोसाइटी में रहस्य और साजिश की दुनिया को सामने लाने के लिए तैयार है। पूरी कहानी एक विशाल कैसिनो के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। इसका निर्देशन हार्दिक गज्जर द्वारा किया गया है।  

पढ़ें: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, कहा- 'आप हमारे दिल में रहेंगे चिंटू अंकल..'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed