{"_id":"649444b574f9e709920a6e0b","slug":"bigg-boss-ott-2-jad-hadid-reveals-abdu-rozik-gave-him-tips-to-survive-admits-he-is-falling-in-love-on-the-show-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक से मिली जाद को सर्वाइवल टिप्स, सलमान खान के शो को लेकर एक्टर ने कही यह बात","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक से मिली जाद को सर्वाइवल टिप्स, सलमान खान के शो को लेकर एक्टर ने कही यह बात
Thu, 22 Jun 2023 06:27 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:27 PM IST
सार
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का शानदार आगाज हो चुका है। इस बीच जाद ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि ऐसी कौन सी बात है, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन
जाद हदीद, अब्दू रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का शानदार आगाज हो चुका है। सलमान खान की मेजबानी वाला यह विवादित शो 17 जून से जीओ सिनेमा पर दिखाया जा रहा है। इस बार घर में पूजा भट्ट, फलक नाज, आकांक्षा पुरी, जाद हदीद, मनीषा रानी और जिया शंकर जैसे प्रतिभागी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। मगर इस बीच सीजन 2 में अगर कोई कंटेस्टेंट लगातार लाइमलाइट बटोर रहा है, तो वह हैं दुबई के जाद हदीद। जी हां, घर में एंट्री लेने के बाद से ही जाद सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
विज्ञापन
जाद हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में उनके साथ सोशल मीडिया इन्फुएंसर मनीषा रानी फ्लर्ट करती नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने जाद को किस भी किया था। इसके अलावा जिया शंकर द्वारा उनपर प्यार की बौछार करते देखा गया था। वहीं, आकांक्षा पुरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बिग बॉस के फैंस जाद और आकांक्षा के पक्ष में हैं। लोगों का मानना है कि शो इनके बीच कुछ न कुछ मजेदार होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जाद हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच जाद ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि ऐसी कौन सी बात है, जिसकी वजह से उन्होंने इस शो में दिलचस्पी दिखाई है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'शो के माध्यम से अब्दु को जो प्यार मिला, उसने उसे खुद इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। हर कोई उस तरह का प्यार चाहता है। मैं शो के प्रतियोगियों में से एक बनकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।'
जाद हदीद
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने भारत आने से पहले अब्दू से कोई सुझाव लिया था, जद हदीद ने मुस्कुराते हुए कहा, “बेशक। वह मेरा छोटा भाई है और उसके पास मेरे लिए कुछ महत्वपूर्ण सलाह थी। सबसे पहले, उन्होंने मुझसे शो में परेशान न होने और खुश रहने के लिए कहा। उन्होंने मुझसे शांत, सकारात्मक रहने और हमेशा अच्छी मुस्कान बनाए रखने के लिए कहा। मुझे अभी भी नहीं पता कि मुझे किस तरह की स्थिति में डाला जाएगा। जबकि अब्दु ने मुझे प्रतिक्रिया न देने की सलाह दी, मुझे नहीं पता कि मैं उसका पालन कर पाऊंगा या नहीं।''
यह भी पढ़ें- Adipurush: मनोज मुंतशिर के बाद अब ओम राउत को जान का खतरा? पुलिस ने 'आदिपुरुष' के निर्देशक को दी सुरक्षा
यह भी पढ़ें- Adipurush: मनोज मुंतशिर के बाद अब ओम राउत को जान का खतरा? पुलिस ने 'आदिपुरुष' के निर्देशक को दी सुरक्षा