मदर टेरेसा से इंदिरा गांधी तक को कैमरे में किया कैद, इन डॉक्यूमेंट्री के जरिए देखें फोटोग्राफर रघु राय का सफर
Documentaries on Raghu Rai: जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। आइए जानते हैं रघु राय पर बनीं कुछ डॉक्यूमेंट्री के बारे में, जिनसे आपको उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा।
विस्तार
रघु राय, वो नाम जिसने दुनिया को ऐसी आखों से देखा, जो केवल वही देख सकते थे। देखने के बाद उन्हें कैमरे की लेंस से एक तस्वीर के रूप में उतारा, और फिर दुनिया को दिखाया कि बात तो सिर्फ नजरिए की है।
कैप्चर किए कई यादगार पल
उन्होंने अपने करियर में ऐसी कई तस्वीरें ली, जिन्हेंं देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। फिर चाहे वो भोपाल गैस त्रासदी की भयावह तस्वीर हो, मदर टेरेसा की प्रसिद्ध तस्वीर या इंदिरा गांधी के बतौर प्रधानमंत्री के यादगार पल। उन सभी जरूरी पलों को उन्होंने अपने कैमरे में उतारकर हम तक पहुंचाया, जो शायद हम कभी देख भी नहीं पाते।
कहते हैं तस्वीरें स्थिर होती हैं, लेकिन उनके द्वारा खींची गई हर तस्वीर कुछ बयां करती थी। लंबे समय से चल रही बीमारी के कारण आज उनका निधन हो गया। आइए जानते हैं रघु राय पर बनीं कुछ डॉक्यूमेंट्रीज, जो उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ कहती हैं।
रघु राय: एन अनफ्रेम्ड पोट्रेट
यह 55 मिनट की डॉक्यूमेंट्री है, जिसे उनकी बेटी अवनी राय ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रघु राय को काम करते हुए दिखाया गया है और उनके काम करने का तरीका, सोच और जिंदगी को बहुत करीब से समझने का मौका मिलता है। यह एक पर्सनल और बिहाइंड-द-सीन्स झलक देती है।
रघु राय: हिअरिंग थ्रू द आइज
यह फिल्म रघु राय की अंदरूनी और बाहरी दुनिया को दिखाती है। इसे सुवेंदु चटर्जी ने डायरेक्ट किया है। इसमें उनकी सोच, नजरिया और एक कलाकार के तौर पर उनकी पूरी जर्नी को समझाया गया है। फिल्म उनके फोटो, उनकी कहानियां और उनके अनुभवों के जरिए बताती है कि वो कैसे एक बड़े कलाकार बने।
वर्चुअल भारत- होला मोहल्ला
यह एक छोटी डॉक्यूमेंट्री जैसी फिल्म है, जिसमें रघु राय होला मोहल्ला फेस्टिवल के दौरान अपने काम और अनुभव के बारे में बात करते नजर आते हैं। इसमें उनकी फोटोग्राफी के नजरिए को समझा जा सकता है। ये यूट्यूब पर उपलब्ध है।
यह फिल्म उनके लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट पर आधारित है, जिसमें उन्होंने भारत की विविधता और उसकी आत्मा को कैमरे में कैद किया है। यह दिखाती है कि कैसे उन्होंने अलग-अलग जगहों, लोगों और संस्कृतियों को अपने लेंस के जरिए पेश किया। ये भी यूट्यूब पर उपलब्ध है।