फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   War 2 Vs Coolie Box Office Collection Rajinikanth Starrer Film Beats Hrithik Roshan Jr NTR Movie On First Day

War 2 Vs Coolie Box Office Collection: पहले दिन रजनीकांत ने ऋतिक को पछाड़ा, जानिए 'कुली' और ‘वॉर 2’ की कमाई

Thu, 14 Aug 2025 02:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 14 Aug 2025 02:56 PM IST
सार

Rajinikanth Vs Hrithik and Junior NTR: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिला, जहां ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ जैसी दो फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों में रजनीकांत, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
War 2 Vs Coolie Box Office Collection Rajinikanth Starrer Film Beats Hrithik Roshan Jr NTR Movie On First Day
वॉर 2 बनाम कुली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में आज दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक ओर है रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ और दूसरी ओर है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’। दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश की उम्मीद की जा रही थी, जो इनके रिलीज के साथ ही शुरू हो गई है। जानते हैं अब तक के कलेक्शन में क्या है दोनों फिल्मों का हाल।

विज्ञापन

War 2 Vs Coolie Box Office Collection Rajinikanth Starrer Film Beats Hrithik Roshan Jr NTR Movie On First Day
कुली - फोटो : सोशल मीडिया
‘कुली’ ने शुरुआती घंटों में मारी छलांग
रजनीकांत की ‘कुली’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखन को मिल रहा है। बरसते पानी में भी फैंस अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि ‘कुली’ ने रिलीज होने के शुरुआती घंटों में ही अच्छी खासी कमाई कर ली है। खबर लिखे जाने तक ‘कुली’ ने 65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म द्वारा भारत में किया गया कलेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

War 2 Vs Coolie Box Office Collection Rajinikanth Starrer Film Beats Hrithik Roshan Jr NTR Movie On First Day
वॉर 2 - फोटो : एक्स
‘कुली’ से पिछड़ी ‘वॉर 2’
वहीं दूसरी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस उसे देखने थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों में ‘वॉर 2’ रजनीकांत की ‘कुली’ से पिछड़ती नजर आ रही है। ‘वॉर 2’ ने 52.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ये ‘कुली’ के कलेक्शन से कम है।
विज्ञापन

War 2 Vs Coolie Box Office Collection Rajinikanth Starrer Film Beats Hrithik Roshan Jr NTR Movie On First Day
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
दोस्त की मौत के बदले की है कहानी
रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ की कहानी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में रजनीकांत देवा के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने दोस्त की मौत की वजह जानकर कातिलों से बदला लेता है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा आमिर खान, नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र राव, श्रुति हासन और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है।

War 2 Vs Coolie Box Office Collection Rajinikanth Starrer Film Beats Hrithik Roshan Jr NTR Movie On First Day
वॉर 2 - फोटो : IMDb
स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ की बात करें तो यह यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म के पोस्ट क्रेडिट में अगली फिल्म को लेकर भी हिंट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed