फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Palak Tiwari Searched cutest boy from 2000 people and date him

Palak Tiwari: ‘2000 लड़कों में से एक क्यूट बंदा ढूंढकर उसे डेट किया था’, पलक तिवारी ने सुनाया मजेदार किस्सा

Wed, 30 Apr 2025 05:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 30 Apr 2025 05:05 PM IST
सार

Palak Tiwari Love Story: पलक तिवारी ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने एक लड़के के लिए 2000 लोगों की प्रोफाइल खंगाली।

विज्ञापन
Palak Tiwari Searched cutest boy from 2000 people and date him
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की अभिनेत्री पलक तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 'द भूतनी' 1 मई को रिलीज होने वाली है। इसको लेकर वह चर्चा में हैं। फिल्म में संजय दत्त और मौनी रॉय भी हैं। पलक तिवारी इब्राहिम अली खान के साथ रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं, हालांकि दोनों ने साफ किया है कि वह सिर्फ दोस्त हैं। पलक तिवारी ने जूम से बातचीत में एक कहानी बताई है। उन्होंने एक लड़के के बारे में बताया जो उन्हें इंटरनेट पर मिला था। वह समझ रही थीं कि वह लड़का बहुत सुंदर है। पलक ने उसका पीछा किया।

विज्ञापन

पलक तिवारी को मिला था सबसे क्यूट बंदा
पलक ने एक लड़के के बारे में बताया जो उन्हें इंस्टाग्राम पर मिला था। पलक ने कहा 'मुझे लगता है सबसे अजीब चीज जो मैंने की वह यह थी कि मुझे सोशल मीडिया पर एक लड़का मिला। मुझे लगा कि वह सबसे खूबसूरत है। जब मैंने उस लड़के को देखा तो वह मुझे बहुत क्यूट लगा। फिर मैंने सोचा इसके बारे में पता करते हैं। मैं उसके बारे में कुछ नहीं जानती थी। यहां तक कि उसका नाम भी नहीं। मैंने उसे बस एक बार देखा और सोचा कि मुझे उसे ढूंढना है।'
Ajith Kumar: पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर घर लौट रहे थे साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, अस्पताल में हुए भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

Palak Tiwari Searched cutest boy from 2000 people and date him
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

2000 लोगों में से उसे ढूंढा
पलक ने कहा 'एक लड़के ने उस क्यूट लड़के की फोटो पोस्ट की लेकिन उसे टैग नहीं किया। वह लड़का 2000 लोगों को फॉलो कर रहा था। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मैंने 2000 लोगों की प्रोफाइल चेक की, ताकि उस क्यूट लड़के को ढूंढ सकूं। मैंने उसकी फोटो अपने दोस्त को भेजी। मैं किसी के लिए ऐसा नहीं करती। लेकिन मैंने उस लड़के के लिए किया। हालांकि वह लड़का मिल गया।' इसके बाद पलक ने उस बंदे को डेट किया। पलक ने उस लड़के का नाम नहीं बताया।
Galiyon Ke Galib: रिलीज हुआ बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब', जबरदस्त डांस से सबको चौंकाया

विज्ञापन

पलक तिवारी का काम
आपको बता दें कि पलक तिवारी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
अब पलक हॉरर फिल्म द भूतनी में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed