फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vivek Agnihotri voice his concern over disruption of local train services on the Central Line in Mumbai

Vivek Agnihotri: लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने पर बेहाल हुई मुंबई, पटरियों पर चल रहे लोगों को देख भड़के विवेक

Wed, 24 Jul 2024 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Jul 2024 01:01 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में, मुंबई में सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाओं के बाधित होने पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

विज्ञापन
Vivek Agnihotri voice his concern over disruption of local train services on the Central Line in Mumbai
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : एक्स @vivekagnihotri

विस्तार

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के जरिए कश्मीरी पंडितों के शोषण और विस्थापन की असल कहानी को पर्दे पर दिखाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने मुखर स्वभाव और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब विवेक ने मुंबई की लोकल ट्रेनों की सेवा बाधित होने पर चिंता जताई है और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी आलोचना भी की है।

विज्ञापन

विवेक ने फिर साधा निशाना
बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में, मुंबई में सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाओं के बाधित होने पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पीक आवर्स के दौरान सायन और माटुंगा रेलवे स्टेशनों के बीच तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें यात्री रेलवे ट्रैक पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर की खूब आलोचना
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो साझा करते हुए, फिल्म निर्माता ने लिखा, "लोकल ट्रेन सेवा विफल होने के कारण मुंबईकर अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए रेलवे पटरियों पर चल रहे हैं। बस एक साधारण सवाल पूछें, क्या आप किसी भी सभ्य देश में नागरिकों पर इस तरह के अत्याचार की कल्पना भी कर सकते हैं?" विवेक की इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और बारिश के दौरान लोकल ट्रेन से सफर करते वक्त आई परेशानियों के बारे में भी खुलकर बताया।

विज्ञापन

लोगों ने विवेक की पोस्ट का किया समर्थन
उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने भी सेंट्रल लाइन पर भारी बारिश के बाद ट्रेनों के लगातार विलंबित होने पर अपनी निराशा व्यक्त की। विवेक अक्सर मानसून के मौसम में खराब बुनियादी ढांचे और गड्ढों को लेकर बीएमसी की आलोचना करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले ही निर्देशक ने मुंबई में गड्ढों को लेकर बीएमसी पर निशाना साधा था।
 

Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया ने किया अपनी नई फिल्म का एलान, इस दिन पहुंचेगी दर्शकों के बीच

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed