{"_id":"6af1c250e84793dc3c07d0df","slug":"vivek-agnihotri-rocket-hit-balcony-sofa-on-diwali-filmmaker-raised-concerns-over-fire-safety-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवेक अग्निहोत्री: दिवाली पर फिल्ममेकर के घर हुआ हादसा, रॉकेट से सोफे में लगी आग; उठाए सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
विवेक अग्निहोत्री: दिवाली पर फिल्ममेकर के घर हुआ हादसा, रॉकेट से सोफे में लगी आग; उठाए सुरक्षा पर सवाल
Mon, 09 Nov 2026 06:23 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:23 PM IST
सार
- विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं।
- उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर दिवाली वाले दिन हादसा हो गया।
- अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उनके पालतू कुत्तों की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन जरा-सी लापरवाही इन खुशियों को हादसे में बदल सकती है। पटाखों से होने वाले हादसों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भी इसका शिकार होते-होते बचे हैं।
दरअसल, दिवाली की रात एक रॉकेट उनके घर की बालकनी में आ गिरा, जिससे वहां रखे सोफे में आग लग गई। गनीमत रही कि उनके पालतू कुत्तों ने समय रहते परिवार को सतर्क कर दिया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद विवेक ने पटाखों से होने वाले खतरों के साथ-साथ प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल उठाए हैं।

Trending Videos
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने किया पोस्ट
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को भी टैग किया। दरअसल, मेयर ने लोगों से सुरक्षित दिवाली मनाने और बॉम्बे हाईकोर्ट के पटाखे जलाने से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ने अपना अनुभव साझा किया।
विवेक ने लिखा, 'कल रात एक रॉकेट हमारी बालकनी में रखे सोफे से टकराया, जिससे उसमें आग लग गई। शुक्र है कि हमारे कुत्तों ने समय रहते हमें सतर्क कर दिया। सोफे का कपड़ा भी आग से बचाव करने वाला था, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।'

- फोटो : एएनआई
विवेक ने आगे बताया कि उनके परिवार को हमेशा से इस तरह की घटना होने का डर रहता था। इस बार वे खुशकिस्मत रहे कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ऐसी घटना किसी दूसरे घर में हो जाए तो क्या होगा।
उन्होंने आगे लिखा, 'दिवाली मनाना किसे पसंद नहीं है? लेकिन इधर-उधर गिरने वाले रॉकेट हमारी संस्कृति की शान नहीं, बल्कि आग लगने का खतरा हैं। हमारी महान संस्कृति हमें बेगुनाह लोगों की जान, घर और संपत्ति को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देती।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@vivekagnihotri
प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
विवेक अग्निहोत्री ने पटाखों से जुड़े सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की। उनका कहना है कि मेयर की अपील अच्छी है, लेकिन जब तक नियमों को सही तरीके से लागू नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसी अपीलों का ज्यादा असर नहीं होगा।
उन्होंने प्रशासन से मुंबई में आग लगने की घटनाओं की जांच करने और जहां भी लापरवाही या नियमों को लागू करने में चूक सामने आए, वहां जिम्मेदारी तय करने की अपील की। विवेक ने यह भी कहा कि जवाबदेही सिर्फ पटाखे जलाने वाले लोगों की ही नहीं, बल्कि उन अधिकारियों की भी होनी चाहिए, जिनकी जिम्मेदारी लोगों को जागरूक करना, कोर्ट के आदेशों का पालन करवाना और आग से सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अपनी पोस्ट के आखिर में विवेक ने भगवद्गीता के एक श्लोक का भी जिक्र किया। इस श्लोक के जरिए उन्होंने बताया कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जैसा आचरण करते हैं, आम लोग भी उसी का अनुसरण करते हैं।

मेयर ने भी की थी सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने यह पोस्ट मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े की अपील के जवाब में की थी। मेयर ने मुंबई के लोगों से सुरक्षित और खुशहाल दिवाली मनाने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से पटाखे जलाते समय हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने, सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे नहीं जलाने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा था।
इसके साथ ही मेयर ने किसी भी आपात स्थिति के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड का नंबर और नगर निगम की हेल्पलाइन भी साझा की थी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की, ताकि त्योहार के दौरान कोई हादसा न हो और दिवाली की खुशियां खराब न हों।