Vishwak Sen: विश्वक सेन की आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, निर्माताओं ने मूवी के शीर्षक से भी उठाया पर्दा
विश्वक के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने अभिनेता के 10वें फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में विश्वक एंग्री यंग मैन अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु अभिनेता और निर्देशक विश्वक सेन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज 'गामी' को लेकर चर्चा में है। वहीं, विश्वक आज अपना 29वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेता ने फैंस को खास तोहफा दिया है। जन्मदिन के मौके पर विश्वक के अगली फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया गया है।
धांसू नजर आ रहा विश्वक का लुक
फिल्म के फर्स्ट लुक में विश्वक एंग्री यंग मैन अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्वक के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने अभिनेता के 10वें फिल्म की घोषण की। विश्वक की आगामी फिल्म का 'मैकेनिक रॉकी' रखा गया है। वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक में विश्वक का लुक बेहद धांसू नजर आ रहा है। हाथ में रिंच लिए हुए विश्वक पोस्टर में सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं। हल्की दाढ़ी के साथ विश्वक का शरारती अंदाज बेहद शानदार नजर आ रहा है।
Time to fasten your seat belts. #MechanicRocky is here, to take you on a ride 💥🛠
— Ram Talluri (@itsRamTalluri) March 29, 2024
Wishing our 'Mass ka Das' @VishwakSenActor a very Happy Birthday#HBDVishwaksen@itsRamTalluri @Meenakshiioffl @RaviTejaDirects @JxBe @SRTmovies @manojhreddydop @anwaraliedit @SonyMusicSouth pic.twitter.com/8MMFdnl5o8
गौरतलब है कि विश्वक की यह फिल्म एक एक्शन कॉमेडी होगी, जिसमें खूबसूरत अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण एसआरटी एंटरटेनमेंट बैनर तले किया जा रहा है, जिसे रवि तेजा मुल्लापुडी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक जेक्स बेजॉय तैयार कर रहे हैं। वहीं, सिनेमैटोग्राफर मनोज कटासानी करेंगे। ॉफिल्म की रिलीज और अन्य जानकारी अभी प्रतीक्षा में है।
Louis Gossett Jr Death: ऑस्कर जीतने वाले पहले अश्वेत अभिनेता लुइस गॉसेट जूनियर का निधन, भतीजे ने की पुष्टि!