{"_id":"6b0a79409bfa3261e90ca92c","slug":"vishal-aditya-singh-slams-bihar-people-over-food-chaos-at-anant-singh-daughter-wedding-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विशाल सिंह: 'हम नहीं सुधरेंगे', अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर मचे बवाल पर अभिनेता का फूटा गुस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
विशाल सिंह: 'हम नहीं सुधरेंगे', अनंत सिंह की बेटी की शादी में खाने को लेकर मचे बवाल पर अभिनेता का फूटा गुस्सा
Sat, 28 Nov 2026 12:18 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:18 PM IST
सार
- विशाल आदित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
- अपने वीडियो में विशाल ने अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर बात की।
- उन्होंने उन लोगों की आलोचना की, जिन्होंने खाने के नाम पर वहां माहौल खराब किया।
विज्ञापन
विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का समारोह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शादी में लाखों लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था, लेकिन समारोह से सामने आए कुछ वीडियो ने जश्न के माहौल को विवाद में बदल दिया।
वायरल वीडियो में खाने के काउंटर पर लोगों की भीड़, धक्का-मुक्की और खाने के लिए मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। अब इस पूरे मामले पर टीवी अभिनेता और 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट विशाल ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से बिहार की बदनामी होती है।

Trending Videos
विशाल सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले विशाल आदित्य सिंह?
दरअसल, शिवांगी सिंह की शादी को बिहार के बड़े शादी समारोहों में से एक बताया जा रहा था। आयोजन में करीब 4 से 5 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी और मेन्यू में 150 से ज्यादा व्यंजन होने की बात सामने आई थी। लेकिन शादी के वायरल वीडियो में लोग खाने के काउंटर पर टूटते नजर आए।
कहीं प्लेटें हवा में उछाली जा रही थीं, तो कहीं लोग जमीन पर गिरा खाना उठाकर खा रहे थे। कुछ वीडियो में लोग बड़े बर्तनों से सीधे खाना निकालते और प्लेट की जगह गत्ते का इस्तेमाल करते भी दिखाई दिए। भीड़ को संभालने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई।

इन वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने लोगों के व्यवहार और उनके सिविक सेंस पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'हम लोग नहीं सुधरेंगे। कहा सुधरेंगे, अगर सुधर जाएंगे तो यह सब करेगा कौन? और ऐसा कौनसा खाना मिल रहा था, भाई? ऐसा कौन सा रसगुल्ला, दाल चावल? ऐसा नहीं है कि कोई लंदन या फ़्रांस से आया हो। ऐसा नहीं है कि कोई दूसरे ब्रह्माण्ड से आया हो। कॉमन सेंस भी होना चाहिए।'
लोगों के व्यवहार पर भड़के विशाल
विशाल ने आगे कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों के घरों में भी खाने की कमी नहीं होगी, फिर भी इस तरह का व्यवहार समझ से परे है। उन्होंने कहा, 'इज्जत ही नहीं है, खाना उड़ा रहे हैं हम लोग। रसगुल्ला ऐसा ले रहे हैं जैसे रसगुल्ला खाया ही नहीं है। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं, जिन लोगों के वीडियो आप देख रहे हैं, उनके घर में खाने की जगह होगी।'
विशाल ने आगे कहा, 'वहां क्या देखने गए? क्या मिला? शादी देखी किसी ने? कैसे सेलिब्रेट हुआ, क्या हुआ? नहीं ना? कुत्ते की तरह रोड पर खड़े थे सब।' अपनी बात खत्म करते हुए विशाल ने लोगों से बिहार के साथ खड़े होने की अपील की, लेकिन साथ ही ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने की भी बात कही, जिनसे राज्य की छवि खराब होती है।