फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virendra Sehwag to host rise and fall season 2 on mx player

वीरेंद्र सहवाग: राइज एंड फॉल 2 होस्ट करेंगे वीरू, प्रोमो में कंटेस्टेंट की फील्डिंग सेट करते दिखे क्रिकेटर

Fri, 11 Sep 2026 02:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Sep 2026 02:34 PM IST
सार

Virender Sehwag turned host for Rise and Fall 2: क्रिकेट की दुनिया में अपना मुकाम बनाने के बाद वीरेंद्र सहवाग अब दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का प्रोमो जारी किया गया जिसे सहवाग होस्ट करते दिखेंगे।

विज्ञापन
Virendra Sehwag to host rise and fall season 2 on mx player
राइज एंड फॉल 2 के होस्ट बने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के क्रिकेट प्रेमी तो दीवाने हैं ही, मगर अब सहवाग जल्द ही क्रिकेट की पिच छोड़कर रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द ओटीटी पर शुरू होने जा रहे रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को मेकर्स ने इस शो का प्रोमो रिलीज किया। इस प्रोमो में सहवाग ने क्रिकेट की अनिश्चितता और शो में होने वाले सत्ता संघर्ष के बीच तुलना की। 



प्रोमो में क्या है खास?
प्रोमों में सहवाग कहीं आइंस्टीन, कहीं यमराज तो कहीं टीचर का रूप धारण करके जीवन के उतार चढ़ाव की बात करते नजर आए। अंत में वो इस उतार चढ़ाव की तुलना शो राइज एंड फाॅल से करते हैं
विज्ञापन

होस्ट के तौर पर सहवाग का इस सीजन के साथ जुड़ना इसे और दिलचस्प बनाता है। इस बारे में सहवाग ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें सिखाया है कि 'आखिरी गेंद से पहले कोई मैच जीता नहीं जाता', और 'राइज एंड फॉल' में भी कुछ ऐसा ही अनिश्चितता वाला माहौल देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह खास तौर पर यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कंटेस्टेंट्स कैसे रिस्क लेते हैं, गठबंधन बनाते हैं और यह तय करते हैं कि कब हमला करना है और कब पीछे हटना है?

विज्ञापन
विज्ञापन

Virendra Sehwag to host rise and fall season 2 on mx player
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : इंस्टाग्राम- @virendersehwag

क्या है शो की थीम?  

  • रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में 15 सेलेब्स भाग लेंगे।
  • इन प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया है- एक शासक और दूसरा श्रमिक।
  • इस शो की थीम इन्हीं 15 प्रतिभागियों के इर्द-गिर्द बुनी जाती है।
  • शो में शासक जहां आराम से रहते हैं, वहीं श्रमिक तहखाने में काम करते हैं।
  • सभी खिलाड़ी टास्क के दम पर दोनों दुनिया के बीच सफर करते हैं।
  • इन खिलाड़ियों की रणनीति, राजनीति और निर्णायक शक्ति के आधार पर सभी फैसले होते हैं।

Virendra Sehwag to host rise and fall season 2 on mx player
आरुष भोला - फोटो : इंस्टाग्राम@aarushbhola17
कैसा था 'राइज एंड फॉल' का पहला सीजन? 
शो के पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। शो के आखिर तक आरुष भोला और अर्जुन बिजलानी पहुंचे थे। विजेता की ट्रॉफी अर्जुन बिजलानी के हक में गई थी। हालांकि बाद में आरुष ने शो पर सवाल उठाते हुए इसे 'पक्षपाती' बताया।
'राइज एंड फॉल' का पहला सीजन पावर, स्ट्रैटेजी और कंटेस्टेंट्स के बीच बदलती पोजिशन पर आधारित था। प्रतिभागियों को 'शासक' (जिन्हें ज्यादा अधिकार और कंट्रोल मिला था) और 'वर्कर' (जिन्हें काम पूरे करने होते थे और मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता था) में बांटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed