Viral Video: पैप्स पर भड़कीं काजोल, यूजर्स बोले- ये जया बच्चन का लाइट वर्जन हैं
Kajol Viral Video: सोशल मीडिया पर अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर यूजर्स काजोल को जया बच्चन का लाइट वर्जन बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजोल बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह अजय देवगन की पत्नी भी हैं। पूरी दुनिया में उनके कई फैंस हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जया बच्चन का लाइट वर्जन बता रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल एक इवेंट में पहुंची हैं। वह यहां पैपराजी के सामने पोज दे रही हैं। इतने में एक लड़की उनके पास आती है और उनसे कुछ कहती है। इसके बाद काजोल पैपराजी पर भड़क जाती हैं। वह कहती हैं 'आपने अब तक फोटो नहीं ली, मतलब इतनी देर से क्या कर रहे थे आप लोग?' इसके बाद काजोल एक लंबी सांस भरती हैं और छोड़ती हैं। वह परेशान होकर मुड़ती हैं और दूसरी तरफ चली जाती हैं। यूजर इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
Deepika Ranbir: रणबीर के साथ रिश्ते पर बोलीं दीपिका, ब्रेकअप के बाद इस तरह खुद को संभाला
काजोल को बताया जया का लाइट वर्जन
एक यूजर ने काजोल की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'जया बच्चन का लाइट वर्जन है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मुझे लगता है कि यह जया बच्चन का दूसरा वर्जन बनेंगी।' एक और यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'यह वाकई बहुत मजेदार है। हम आपको प्यार करते हैं काजोल, आपका हावभाव भी मजाकिया है।' एक यूजर ने लिखा है 'काजोल को पहले इतना गुस्सा नहीं आता था।'
Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह
जया को आया गुस्सा
आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री जया बच्चन मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंची थीं। यहां पर एक महिला ने जया बच्चन से फोटो खिंचाने के लिए कहा। इस पर जया बच्चन नाराज हो गईं। महिला ने जया बच्चन को हाथ लगाया तो उन्होंने उसका हाथ झिटक दिया। एक व्यक्ति जया बच्चन का वीडियो बना रहा था लेकिन उन्हें किसी की प्रार्थना सभा में फोटो खिंचाना अच्छा नहीं लगा। इससे पहले भी कई मौकों पर जया बच्चन का लोगों पर गुस्सा जाहिर हो चुका है।