फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vikrant massey movie Blackout first Poster out and release date revealed Mouni Roy sunil grover

Blackout Poster: लालच के चक्कर में फंसे विक्रांत मैसी और मौनी रॉय, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘ब्लैकआउट’

Fri, 17 May 2024 12:59 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 12:59 AM IST
सार

विक्रांत मैसी की आगामी फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इस फिल्म में ‘12वीं फेल’ अभिनेता मुख्य भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
Vikrant massey movie Blackout first Poster out and release date revealed Mouni Roy sunil grover
ब्लैकआउट - फोटो : इंस्टाग्राम @_1111productions

विस्तार

अभिनेता विक्रांत मैसी एक और फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। लंबे समय से प्रशंसक उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। 16 मई को आगामी थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘ब्लैकआउट’ के निर्माताओं ने फिल्म के पहले पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया। आगामी फिल्म में विक्रांत मैसी और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन


इस महीने रिलीज होगी ब्लैकआउट
निर्माताओं ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर साझा किया, जिसमें फिल्म के कलाकार विक्रांत मैसी, मौनी रॉय, सुनील ग्रोवर और अन्य दिख रहे हैं। निर्माताओं ने पहले पोस्टर के साथ-साथ इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी।
विज्ञापन

TV Celebs: यौन उत्पीड़न का दर्द झेल चुके हैं ये टीवी सितारे, दर्दनाक घटना का खुद किया था खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 11:11 Productions (@_1111productions)



मुश्किल में दिख रहे सभी किरदार
निर्माताओं द्वारा साझा किए गए पोस्टर में विक्रांत और मौनी काफी हैरान दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सुनील ग्रोवर ने हाथ में फावड़ा है और वह मुस्कुरा रहे हैं। दूसरी ओर सौरभ और करण लाल रंग की कार के अंदर बैठे बहुत ही ज्यादा हैरान दिख रहे हैं। विक्रांत के चारो ओर सोना बिखरा पड़ा है। पोस्टर साझा करते हुए प्रोडक्शन ने कैप्शन दिया, ‘इस कहानी के सभी पात्रों की लाइफ की लग चुकी है। विस्तार से जानने के लिए इंतजार करें और देखें। स्ट्रीमिंग 7 जून को जियो सिनेमा पर होगी।’


विक्रांत मैसी की आगामी परियोजनाएं
विक्रांत मैसी के आगामी परियोजनाओं की बात करें तो वह ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना भी हैं। वहीं, मौनी राय की बात की जाए तो अभिनेत्री को हाल ही में इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में देखा गया था। जबकि, सुनील ग्रोवर हाल ही में शाहरुख खान स्टारर जवान में नजर आए थे।
यह दर्शकों का अधिकार... शर्मिन की ट्रोलिंग पर बोलीं ऋचा चड्ढा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed