फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Varma took a dig at Gajendra Chauhan over his statement of proud on ex ftii student payal kapadia

Vijay-Gajendra: विजय वर्मा ने ली गजेंद्र चौहान की चुटकी, मीम शेयर कर कहा- करवाली बेइज्जती? जानिए पूरा मामला

Thu, 30 May 2024 11:21 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 30 May 2024 11:21 AM IST
सार

कान फिल्म फेस्टिवल में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की ऐतिहासिक जीत के बाद गजेंद्र चौहान ने एक बयान दिया था, जिस पर विजय वर्मा ने तंज कसा है।

विज्ञापन
Vijay Varma took a dig at Gajendra Chauhan over his statement of proud on ex ftii student payal kapadia
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए ग्रांड प्रिक्स जीतने के बाद पायल कपाड़िया लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन गजेंद्र चौहान ने उन्हें बधाई दी थी। अब इस मामले पर अभिनेता विजय वर्मा ने अपने ही अंदाज में गजेंद्र चौहान की चुटकी ले ली है।

विज्ञापन


Suriya 43: ‘सरफिरा’ की निर्देशक का टूट गया करीबी अभिनेता सूर्या से रिश्ता, अगली फिल्म पर इस वजह से रुका काम
विज्ञापन


क्या है मामला ?
दरअसल, पायल की फिल्म की ऐतिहासिक जीत के बाद गजेंद्र चौहान ने कहा था कि उन्हें पायल पर गर्व है। उन्होंने पायल को बधाई देते हुए कहा था कि जब पायल एफटीआईआई में पढ़ रही थी तो उस समय वो संस्थान के चेयरमैन थे। देखते-ही-देखते गजेंद्र का यह बयान वायरल हो गया, जिस पर अब विजय वर्मा ने तंज कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amazon X Mx Player: एमएक्स प्लेयर को खरीदने का सौदा फिर शुरू, नई कीमत के साथ अमेजन ने दिया नया प्रस्ताव

विजय वर्मा ने कहा- सर ये चुप रहने का समय था।
विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गजेंद्र चौहान का बयान साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु का 'करवाली बेज्जती?' वाला मीम लगाते हुए गजेंद्र चौहान पर जोरदार प्रहार किया। विजय यहीं नहीं रुके। उन्होंने लिखा कि सर ये चुप रहने का समय था।

पायल ने किया था गजेंद्र की नियुक्ति का विरोध
साल 2015 की बात है। गजेंद्र चौहान फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के चेयरमैन नियुक्त हुए थे। पायल समेत कई छात्रों ने इसका विरोध किया था। यह कोई छोटा-मोटा प्रदर्शन नहीं था। यह 139 दिनों तक चला था। विवाद इतना गहरा गया था कि उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। उस वक्त पुणे की पुलिस ने कुल सात छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पायल को अग्रिम जमानत मिल गई थी।

Kalki 2898 AD Runtime: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर शुरू हुई नई चर्चा, इतने घंटे की हो सकती है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed