फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda meets Fans who gathers Outside His Residence On Birthday day actor cut the cake video Viral

विजय के बर्थडे पर केक लेकर पहुंचे फैंस; एक्टर ने बाहर आकर की मुलाकात; रश्मिका ने कैमरे में कैद किया खूबसूरत पल

Sat, 09 May 2026 04:01 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 09 May 2026 04:01 PM IST
सार

Vijay Deverakonda-Rashmika Video: विजय देवरकोंडा का आज 09 मई को जन्मदिन है। इस मौके पर उनके चाहने वाले केक लेकर एक्टर के घर के बाहर जुटे। एक्टर ने भी किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने फैंस से मुलाकात की।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda meets Fans who gathers Outside His Residence On Birthday day actor cut the cake video Viral
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा के फैंस दुनियाभर में हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रशंसकों की भीड़ घर के बाहर जुटी। आवास के बाहर आए फैंस को विजय ने भी निराश नहीं किया। उन्होंने रश्मिका के साथ घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया। फिर, घर से निकल कर फैंस से मिले और केक काटकर सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने बनाया वीडियो
विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे घर की बालकनी से फैंस से मुलाकात करते दिख रहे हैं। वे हाथ हिलाकर बाहर जुटी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं। यह पल देख रश्मिका मंदाना बेहद खुश नजर आ रही हैं। विजय की अपने फैंस से मुलाकात का यह पल उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे से कैप्चर भी किया। 

हॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार दिशा पाटनी, फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज; कहा- जो देश में सीखा...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

विजय के अंदाज ने जीता दिल
विजय देवरकोंडा से मिलने आए फैंस केक भी लेकर आए। अभिनेता घर से बाहर निकले और फैंस के साथ केक काटा। उन्होंने वहां मौजूद अपनी एक प्रशंसक बच्ची को सबसे पहले केक काटकर खिलाया। विजय का यह अंदाज देख नेटिजंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स उन्हें जेंटलमैन बता रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन

Vijay Deverakonda meets Fans who gathers Outside His Residence On Birthday day actor cut the cake video Viral
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

केक पर दिखी 'राणाबाली' की झलक
विजय ने जो केक काटा उसमें उनकी आगामी फिल्म 'राणाबाली' की झलक देखने को मिली है। दरअसल, केक के ऊपर घुड़सवार करते हुए शख्स का स्टैच्यू है। विजय देवरकोंडा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। शादी के बाद कपल को पहली बार पर्दे पर साथ देखा जाएगा। विजय का यह बर्थडे काफी खास है। रश्मिका से शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। रश्मिका और उनके चेहरे पर इसकी खुशी भी साफ झलक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed