फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay devarakonda first reaction after his car accident know the details

Vijay Deverakonda: सड़क हादसे के बाद यह काम करने पहुंचे विजय, बोले- 'थोड़ा सिर दर्द है पर बिरयानी...'

Mon, 06 Oct 2025 11:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:21 PM IST
सार

Vijay Deverakonda Accident: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का आज सोमवार को कार एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके फैंस परेशान हो गए थे। अब उन्होंने खुद इसपर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Vijay devarakonda first reaction after his car accident know the details
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सोमवार शाम अपनी कार से हुए एक हादसे के बाद अपना पहला बयान जारी किया है। सोशल मीडिया पर कई खबरें आईं कि अभिनेता जोगुलाम्बा गदवाला जिले के उंडावल्ली के पास हुए एक हादसे में शिकार हो गए। हालांकि अब उन्होंने इस घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन


विजय देवरकोंडा ने दी सफाई
विजय देवरकोंडा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट कर उन्होंने कार एक्सीडेंट की खबरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा, "सब ठीक है। कार को चोट लगी है, लेकिन हम सब ठीक हैं।' साथ ही विजय ने बताया कि हादसे के बाद वो जिम गए थे और वहां उन्होंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया। आगे उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी घर लौटा हूं। सिर में दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से कुछ नहीं होगा। तो आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत हों।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने क्या दी थी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, 'अभिनेता विजय देवरकोंडा आज सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुट्टपर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे, तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक दाहिनी ओर मुड़ गई। बोलेरो का दायां हिस्सा विजय की कार के बाएं हिस्से से टकराया। बहरहाल, इस पूरे सड़क हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। विजय की कार में उनके अलावा दो अन्य लोग सवार थे। वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठ गए। विजय की टीम ने बीमा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है'।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की कार का एक्सीडेंट, हादसे के बाद यूं पहुंचे घर; जानें कैसा है एक्टर का हाल

विजय देवरकोंडा का वर्कफ्रंट
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed