{"_id":"5abfec9d4f1c1bb5618b4bf5","slug":"video-sonam-kapoor-cutely-teases-boyfriend-anand-ahuja-for-chocolate-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होने वाले पति को खुलेआम छेड़ रहीं सोनम कपूर, इंटरनेट पर VIDEO वायरल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
VIDEO: होने वाले पति को खुलेआम छेड़ रहीं सोनम कपूर, इंटरनेट पर VIDEO वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा की गिनती बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल्स में की जाती है। लंबे अरसे से दोनों की शादी की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनती रही है। अब खबर है कि ये लव बर्ड्स जून में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कुछ दिनों पहले सोनम का आनंद के साथ एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
फैंस को बेहतर तरीके से पता है कि दोनों एक दूसरे को किस तरह पैम्पर करते हैं। इनकी बॉन्डिंग की खबरें इंडस्ट्री में मशहूर है। हाल ही में सोनम और आनंद ऑस्ट्रिया के स्पा रिट्रीट में नजर आए थे और फिलहाल लंदन में हैं। जहां से सोनम कपूर ने आनंद आहूजा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उसे 'चॉकलेट डाइट' को लेकर छेड़ती नजर आ रही हैं।
INSTASTORY: @sonamakapoor updates (2) pic.twitter.com/39wbtBoI23
— Sonam Kapoor Russia (@SonamKapoorFCRu) March 30, 2018
वीडियो में सोनम ऑस्ट्रिया में आनंद को उनके डिटॉक्स को लेकर छेड़ रही है। सोनम की तस्वीरें और वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि दोनों को एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद है और उसे खूब एन्जॉय करते हैं। हो सकता है दोनों की ये लंदन ट्रिप शादी की तैयारियों को लेकर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली बार सोनम कपूर ने शादी को लेकर कहा था कि इसकी सबसे अच्छी बात है कि पूरा परिवार और दोस्त एक छत के नीचे सेलिब्रेट करता है। इसके अलावा सोनम ने खुलासा किया था कि उन्हें दुल्हन का श्रृंगार और मेंहदी खूब भाती है। अपने माता-पिता को आइडल कपल मानने वालाीं सोनम ने फिलहाल अपनी शादी की तारीखों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।