फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky Kaushal revealed his definition of stardom expressing that he does not consider himself star at present

Vicky Kaushal: विक्की नहीं मानते हैं खुद को स्टार, बोलें- एक फिल्म का हिट होना या ट्रेंड करना स्टारडम नहीं

Tue, 27 Feb 2024 06:07 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 27 Feb 2024 06:07 PM IST
सार


अभिनेता विक्की कौशल खुद को स्टार मानते हैं या नहीं इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए स्टार का मतलब यह नहीं होता है कि आपकी एक फिल्म हिट हो जाए और आप स्टार बन गए या फिर आप सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और स्टार बन गए। स्टार होना अपने आप में एक बड़ी बात है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal revealed his definition of stardom expressing that he does not consider himself star at present
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2023 में अभिनेता विक्की कौशल की दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। फिल्म 'सैम बहादुर' में उन्होंने लीड रोल निभाया था। वहीं, 'डंकी' में वे शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। दर्शकों को विक्की दोनों ही किरदारों में काफी पसंद आए थे। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे खुद को स्टार मानते हैं। आइए जानते हैं विक्की ने इस सवाल का क्या जवाब दिया-
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान स्टार हैं  
अभिनेता विक्की कौशल खुद को स्टार मानते हैं या नहीं इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए स्टार का मतलब यह नहीं होता है कि आपकी एक फिल्म हिट हो जाए और आप स्टार बन गए या फिर आप सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और स्टार बन गए। स्टार होना अपने आप में एक बड़ी बात है। जब आप लोकप्रियता के मामले राजेश खन्ना या अमिताभ बच्चन या फिर शाहरुख खान जैसे बन जाते हैं तब खुद को स्टार समझिए उससे पहले नहीं।'
विज्ञापन


Bade Miyan Chote Miyan: 'मैं नहीं चाहता मेरे दर्शक ठगे जाएं', फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद करने पर बोले अक्षय
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा भ्रमित हैं 
विक्की कौशल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'हर दौर में स्टार होने के मायने अलग होते हैं। आज युवाओं को लगता है कि अगर वे ट्रेंड कर रहे हैं तो वे स्टार हैं। यह उनकी भूल है। स्टारडम बहुत बड़ी चीज है। वह न तो किसी को तुरंत मिलती है और नहीं स्टार तुरंत भुला दिए जाते हैं। राजेश खन्ना या अमिताभ बच्चन जैसा स्टारडम आज के जमाने में मिल पाना मुश्किल है।'

सोनम ने अनोखे अंदाज में दीं अपनी सासू मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं

खुद को स्टार नहीं मानते विक्की 
विक्की कौशल अभी खुद को स्टार नहीं मानते हैं। इसी इंटरव्यू के दौरान विक्की स्टार की परिभाषा बताते हुए कहते हैं, 'मैं फिलहाल खुद को स्टार नहीं मानता हूं। मेरे लिए स्टार और स्टारडम की परिभाषा थोड़ी अलग है। देखिए, जब आपकी कोई फिल्म रिलीज हो और दर्शक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए सिनेमाहॉल तक खींचे चले आए तब आप स्टार हैं। जब सिर्फ आपको देखने के लिए आपके फैंस टिकिट कटवा कर थियेटर पहुंचे बिना इस बात की परवाह किए कि फिल्म की कहानी कैसी भी हो मुझे सिर्फ हीरो से मतलब है तब आप समझिए कि आप स्टार बन चुके हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed