फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vibhu Raghave battling with stage four colon cancer Karan Veer Mehra urged fans to Help actor for treatment

Karan Veer Mehra: स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे एक्टर विभु राघवे, करणवीर मेहरा ने की इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील

Fri, 18 Apr 2025 02:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Apr 2025 02:28 PM IST
सार

Vibhu Raghave-Karan Veer Mehra: अभिनेता विभु राघवे कैंसर से जूझ रहे हैं। वे चौथी स्टेज के कैंसर का उपचार करा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद के लिए अभिनेता करणवीर मेहरा ने फैंस से मदद की अपील की है।

विज्ञापन
Vibhu Raghave battling with stage four colon cancer Karan Veer Mehra urged fans to Help actor for treatment
करणवीर मेहरा, विभु राघवे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्टर विभु राघवे कैंसर से जूझ रहे हैं। वे चौथी स्टेज के कैंसर का उपचार करे हैं। मुंबई के टाटा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। विभु राघवे के इस मुश्किल वक्त में एक्टर करणवीर मेहरा ने फैंस से उनकी मदद की अपील की है। करणवीर मेहरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस से अभिनेता विभु राघवे को सपोर्ट करने और उन्हें मदद देने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Athiya Shetty: के एल राहुल- अथिया शेट्टी ने शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर, जानिए क्या रखा है बिटिया का नाम

विज्ञापन

इलाज कराने के लिए मांगी मदद
विभु राघवे स्टेज चार के कोलन कैंसर से जूझ रहे हैं। आज शुक्रवार को करणवीर मेहना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ फैंस से अपील करते हुए उन्होंने लिखा है, 'कृपया उनका इलाज करवाने में हमारी मदद करें। करणवीर के साथ अनेरी वजानी, सुधांशु पांडे और करणवीर बोहरा जैसी हस्तियां इस अभियान में शामिल हुई हैं।

उपचार के लिए जुटा रहे फंड
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा ने शुक्रवार को सभी से टीवी एक्टर विभु राघवे को सपोर्ट करने का आग्रह किया। इसके अलावा करणवीर एक्टर विभु के उपचार के लिए फंड रेजिंग भी कर रहे हैं। फिलहाल विभु की कीमोथैरेपी चल रही है। विभु का 'निशा और उसके कजन्स' में अपने किरदार के लिए जाना जाता है।  

विज्ञापन

करणवीर ने लिखी ये बात
करणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यह पोस्ट हमारे शानदार दोस्त विभु के लिए है, जो चौथी स्टेज के कोलन कैंसर से पीड़ित हैं। उनका टाटा अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी कीमोथेरेपी चल रही है। हमें उनके इलाज के लिए पैसों की जरूरत है और ढेर सारी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं की भी। हमें आप सभी से पहले भी काफी मदद मिली है। इस बार भी उनके लिए धन जुटाने की उम्मीद है। कृपया उनका इलाज कराने में हमारी मदद करें। आप जो भी राशि दे सकें, वह दे सकते हैं। आप सभी का धन्यवाद'।

यह खबर भी पढ़ें:
Logout: बाबिल की ‘लॉगआउट’ ही नहीं, इन फिल्मों में भी दिखी इंटरनेट और सोशल मीडिया के फैले जाल की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed