फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kl rahul and athiya shetty shares first pic of daughter revealed name Evaarah Gift of God

Athiya Shetty: के एल राहुल- अथिया शेट्टी ने शेयर की बच्ची की पहली तस्वीर, जानिए क्या रखा है बिटिया का नाम

Fri, 18 Apr 2025 02:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 18 Apr 2025 02:13 PM IST
सार

Kl Rahul Athiya Shetty Daughter: अथिया शेट्टी और के एल राहुल ने 24 मार्च को अपनी बिटिया का स्वागत किया। आज दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर बच्ची की पहली तस्वीर शेयर की है और साथ ही पोस्ट में बेटी के नाम से भी पर्दा उठाया है।
 

विज्ञापन
kl rahul and athiya shetty shares first pic of daughter revealed name Evaarah Gift of God
अथिया और राहुल ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा है बिटिया का नामौ - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने अपनी प्यारी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही अथिया ने बेटी के नाम को भी फैंस के साथ शेयर किया है।
विज्ञापन

क्या रखा है बिटिया रानी का नाम
24 मार्च 2025 को अथिया और राहुल ने अपनी पहली संतान अपनी बेटी का स्वागत किया। आज दोनों ने अपनी बिटिया का नाम करण भी कर दिया है और सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर के साथ नाम शेयर किया है। अथिया ने अपनी बेटी का नाम 'इवारा' रखा है, जिसका अर्थ होता है ईश्नर का उपहार। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अथिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बेटी की पहली तस्वीर
अथिया ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें अथिया और के एल राहुल भी साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पापा राहुल बेटी को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं और बगल में खड़ी अथिया बिटिया रानी को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। इस खास तस्वीर के साथ अथिया ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी बच्ची, हमारा सब कुछ। इवारा- ईश्वर का उपहार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)



 
विज्ञापन

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
अथिया और राहुल ने जैसे ही अपनी बेटी इवारा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर और सौफी चौधरी ने भी लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। संजय दत्त की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, 'बहुत सुंदर'। साउथ अभिनेत्री और नागा चैतन्य की पत्नी शोभिता धुलिपाला ने लिखा, 'यह सब कुछ है'। अर्जुन कपूर ने लिखा, 'ईईईईव्व ...'। सामंथा रुथ प्रभु ने काले दिल वाले इमोजी बनाए हैं। 

यह भी पढ़ें:
Vicky Donor: 'विकी डोनर' की री-रिलीज पर भावुक हुए आयुष्मान, तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘इसने मेरी जिंदगी बदल दी’..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed