फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   veteran actress Poonam Dhillon who introduced the idea of vanity vans to the Indian film industry

Vanity Van: कौन लेकर आया था भारतीय सिनेमा में वैनिटी वैन का कॉन्सेप्ट? विदेश में शूटिंग के दौरान आया विचार

Mon, 11 Nov 2024 09:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Nov 2024 09:02 AM IST
सार

Poonam Dhillon: यदि आप किसी बड़े नाम या इंडस्ट्री के किसी बाहरी नाम को सुनने की अपेक्षा कर रहे हैं तो आपको बता दें कि भारत में वैनिटी वैन का विचार लाने का श्रेय किसी भी पुरुष कलाकार को नहीं बल्कि पूनम ढिल्लों को जाता है, उन्होंने ही इस विचार को सबके सामने पेश किया था।
 

विज्ञापन
veteran actress Poonam Dhillon who introduced the idea of vanity vans to the Indian film industry
अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम @poonam_dhillon_

विस्तार

आज अगर किसी टीवी शो की भी शूटिंग होती है तो कलाकारों को वैनिटी वैन की जरूरत होती है। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में कलाकार अपना खुद का भी वैनिटी वैन लेकर चलते हैं। हालांकि, इसके आने से पहले भी सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग करते थे, जिसमें महिला कलाकारों को आउटडोर शूटिंग के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी धूल के अलावा कुछ अनिवार्य सुविधाओं की कमी को भी झेलना पड़ता था। भारत में वैनिटी वैन की शुरुआत ने सितारों को इन चुनौतियों से राहत पाने में काफी मदद की । तो आइए जानते हैं कि वैनिटी वैन की शुरुआत किसने की थी?
विज्ञापन


इस अभिनेत्री ने पेश किया था विचार
यदि आप किसी बड़े नाम या इंडस्ट्री के किसी बाहरी नाम को सुनने की अपेक्षा कर रहे हैं तो आपको बता दें कि भारत में वैनिटी वैन का विचार लाने का श्रेय किसी भी पुरुष कलाकार को नहीं बल्कि पूनम ढिल्लों को जाता है, उन्होंने ही इस विचार को सबके सामने पेश किया था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by PoonamDhillon (@poonam_dhillon_)

विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे रखा गया था नाम
पूनम ढिल्लों जब विदेश में शूटिंग कर रही थीं तो उन्हें इसे लेकर विचार आया कि कुछ सुविधाओं को शामिल कर के वह मेकअप वैन का निर्माण कर सकती हैं। वह जब भारत आईं तो अपने इस विचार पर काम किया और एक बस में एसी, एक मेकअप रूम और एक वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध करा दी और इसे एक मोबाइल यूटिलिटी वैन में बदल दिया। पूनम ने ही वैनिटी वैन नाम रखा, जो आज इंडस्ट्री में सामान्य तौर पर बोला जाता है।

इंडस्ट्री के लोग करते हैं सराहना
पिछले काफी दिनो पहले पूनम ने अनिल कपूर और श्रदेवी को साथ एक तस्वीर साझा की थी। यह इस समय की तस्वीर थी, जब भारत में वैनिटी वैन की शुरुआत हुई थी। अभिनेत्री ने पोस्ट में यह भी बताया था कि आज लोग उनका वैनिटी वैन लाने के लिए धन्यवाद करते हैं और इसके फायदे के बारे में भी बताते हैं।
 

Pushpa 2 Trailer: जानिए कब आ रहा है 'पुष्पा 2' का ट्रेलर, तैयार हो जाइए अल्लू अर्जुन के धमाकेदार सीक्वल के लिए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed