फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran Actress Asha Sharma Dies At 88 seen in many tv serials kumkum bhagya more

Asha Sharma Dies: दिग्गज अभिनेत्री आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, शोक में टीवी इंडस्ट्री

Sun, 25 Aug 2024 04:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 25 Aug 2024 04:41 PM IST
सार

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आशा शर्मा का आज दोपहर निधन हो गया है। आशा ने कई टीवी शोज में बेहतरीन काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आशा शर्मा के निधन से पूरी टीवी इंटस्ट्री शोक में है। 

विज्ञापन
Veteran Actress Asha Sharma Dies At 88 seen in many tv serials kumkum bhagya more
दिवगंत अभिनेत्री आशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आशा शर्मा का आज निधन हो गया है, जिससे पूरी टीवी इंटस्ट्री शोक में है। आशा के निधन की जानकारी आज दोपहर CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की गई है। आशा टीवी की दुनिया में एक जाना-माना नाम रही हैं। आज दिवगंत अभिनेत्री आशा शर्मा ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। ऐसे में आज टीवी इंडस्ट्री ने अपना एक और सितारा खो दिया है। उन्होंने अपने परिवाजनों के बीच अंतिम सांस ली।
विज्ञापन



CINTAA ने की आशा की मृत्यु की पुष्टि
अभिनेत्री आशा शर्मा की मृत्यु की खबर की पुष्टि करते हुए CINTAA ने शर्मा के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए एक ट्वीट किया है। यह ट्वीट 25 अगस्त, 2024 को दोपहर 3:01 बजे पोस्ट किया गया था। उन्होंने लिखा, आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है। 
विज्ञापन


आशा ने टीवी और फिल्मों में किया है काम
दिवगंत अभिनेत्री आशा ने कई सालों तक फिल्मों और टेलीविजन शोज के जरिए लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई। आशा को खासतौर पर एक मां और दादी के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीवी के अलावा आशा ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फिल्म 'दो दिशाएं' में बेहतरीन काम किया, जिसमें उनकी भूमिका को सभी से सराहा। इस फिल्म में आशा के अलावा प्रेम चोपड़ा, अरुणा ईरानी और निरूपा रॉय जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था। आशा टीवी इंडस्ट्री की ऐसी अदाकारा रही हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में उम्दा काम किया है। जिनमें 'मुझे कुछ कहना है', 'प्यार तो होना ही था' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आशा तकरीबन चार बार गिरी थीं। वैसे आशा को टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य', 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' और 'एक और महाभारत' जैसे टीवी शोज में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिवगंत अभिनेत्री आशा शर्मा ने अपने चार दशक से अधिक के करियर में लगभग 35 फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed