{"_id":"69ef87a26f404d613a0780ca","slug":"veteran-actor-bharat-kapoor-dies-at-80-in-mumbai-hospital-last-rites-were-held-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भरत कपूर का हुआ निधन, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस; मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
भरत कपूर का हुआ निधन, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस; मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
Mon, 27 Apr 2026 09:28 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:28 PM IST
सार
Bharat Kapoor Passed Away: 'चंद्रकांता' फेम एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है। आज ही उनका अंतिम संस्कार हो गया। इसमें कम लोग ही शामिल हुए। उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
भरत कपूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा भरत कपूर का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। एक्टर और उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि की। स्क्रीन ने गिल के हवाले से लिखा 'मैं अभी श्मशान घाट से लौटा हूं। उनके बेटे ने मुझे फोन किया तो बताया कि भरत कपूर पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे। वे अस्पताल में भर्ती थे।'
उन्होंने आगे बताया 'उनके अंतिम संस्कार में करीबी रिश्तेदारों समेत बहुत कम लोग शामिल हुए। राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार, अभिनेता कुलदीप सिंह वहां मौजूद थे। उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक उनके घर पर होगी।'

Trending Videos
भरत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन किरदारों को निभाया
भरत कपूर 1970, 80 और 90 के दशकों में सक्रिय रहे। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने सहायक किरदारों, खलनायकों और पुलिस अधिकारियों व वकीलों जैसी भूमिकाओं को निभाकर अपनी पहचान बनाई।
भरत कपूर 1970, 80 और 90 के दशकों में सक्रिय रहे। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने सहायक किरदारों, खलनायकों और पुलिस अधिकारियों व वकीलों जैसी भूमिकाओं को निभाकर अपनी पहचान बनाई।
Michael: दुनियाभर में 'माइकल' की धूम, 3 दिन में ग्लोबली कमाए 2 हजार 47 करोड़; जानें देश में हुई कितनी कमाई?
विज्ञापन
भरत कपूर की फिल्में
उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं।
उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं।
भरत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों का रहे हिस्सा
उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और बाद में मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। ये फिल्में हिंदी सिनेमा में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान को दर्शाती हैं।
टीवी शोज में किया काम
भरत कपूर कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए।