फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veer Pahariya Shares A Romantic Post To Wish Tara Sutaria On Her Birthday Says My Whole Heart She Replied

तारा सुतारिया के जन्मदिन पर वीर पहाड़िया ने लुटाया प्यार, तस्वीरें साझा कर खास अंदाज में दी बधाई

Wed, 19 Nov 2025 07:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 19 Nov 2025 07:18 PM IST
सार

Veer Pahariya With Tara Sutaria: वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब तारा के जन्मदिन पर वीर ने एक बार फिर प्यार भरा विश किया है।

विज्ञापन
Veer Pahariya Shares A Romantic Post To Wish Tara Sutaria On Her Birthday Says My Whole Heart She Replied
वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@veerpahariya

विस्तार

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों बी-टाउन के हॉट कपल बने हुए हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं। वहीं एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का भी दोनों कोई मौका नहीं छोड़ते। अब तारा सुतारिया के जन्मदिन पर वीर पहाड़िया ने एक बार फिर सरेआम अपना प्यार जताया है और बड़े ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

वीर ने तारा पर लुटाया प्यार
वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया के जन्मदिन के मौके पर अपनी और तारा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें उनकी हालिया छुट्टियों और इवेंट की भी तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों के साथ ही वीर कैप्शन में तारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना सबकुछ बताया है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Veer Pahariya (@veerpahariya)

विज्ञापन
विज्ञापन

तारा ने वीर को बताया अपना सबकुछ
वीर पहाड़िया की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर तारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कपल पर प्यार भी जताया है। वीर की पोस्ट पर खुद तारा ने भी कमेंट किया है। तारा ने प्यार लुटाते हुए वीर को अपना सबकुछ बताया है।

अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं कपल
तारा और वीर अक्सर कई मौकों पर साथ में देखे जाते हैं। वहीं दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते। बीते दिनों एक फैशन शो में वीर के रैंप वॉक का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह आगे की पंक्ति में तारा को किस करते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद ही उनके रिश्ते को लेकर सार्वजनिक अटकलें तेज हो गई थीं। दोनों कलाकार अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः मंत्री बनने की चर्चाओं के बीच बोलीं मैथिली ठाकुर, ‘पार्टी के आदेश का करूंगी पालन’; जीत पर जताई खुशी

‘स्काई फोर्स’ से वीर ने की बॉलीवुड में अपनी शुरुआत
वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया ने इसी साल की शुरुआत में आई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वहीं तारा सुतारिया आखिरी बार साल 2023 में आई ‘अपूर्वा’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed